संदेश

मार्च, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिन्दी नववर्ष पर निकाला गया भव्य बाइक जुलूस, गूंजे जय श्रीराम के नारे

चित्र
 शहर में हिन्दी नववर्ष के अवसर पर बक्सर उत्थान मंच के तत्वावधान में भव्य बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व मुकुंद सनातन ने किया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे जोश व उमंग के साथ नववर्ष का स्वागत किया। नगर के विभिन्न मार्गों से निकला जुलूस यह जुलूस किला मैदान से शुरू होकर पुलिस चौकी, पिपरपाती रोड, अहिरौली गोलंबर होते हुए विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरता हुआ पुनः किला मैदान में संपन्न हुआ। इस दौरान युवाओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए "जय श्रीराम" और "हिन्दू नववर्ष मंगलमय हो" जैसे गगनभेदी नारे लगाए। फूलों की वर्षा से किया गया स्वागत नगरवासियों ने जगह-जगह जुलूस का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों को हिन्दी नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं और समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प इस मौके पर मुकुंद सनातन ने हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "भारतीय संस्कृति को संरक्षित रखना और इसे आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।" कड़ी सुरक्षा व्यवस्था...

द एआरसी स्कूल का 9वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

चित्र
  बक्सर जिले के अखौरीपुर गोला स्थित द एआरसी स्कूल का 9वां वार्षिकोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी सराहना उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खुले दिल से की। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सुधाकर सिंह, सांसद बक्सर ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर अनुमंडलाधिकारी श्री धीरेन्द्र मिश्रा एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री संतोष निराला ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक कमजोरी को शिक्षा प्राप्त करने में बाधा नहीं बनने देना विद्यालय की एक सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में क्षेत्र एवं जिले के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे, जिनमें अशोक कुमार, बीडीओ चौसा, शुभम कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी चौसा, बंटी शाही, जिला परिषद सदस्य, संजय सिंह, वरिष्ठ जदयू नेता, श्रवण तिवारी, सचिव रेडक्रॉस, विजय मिश्र...

नाक, कान और गले के मरीजों के लिए खुशखबरी, रविवार को आस्था अस्पताल में निशुल्क जांच शिविर

चित्र
  बक्सर। नाक, कान और गले से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है। नगर पंचायत क्षेत्र के यादव मोड़ स्थित सरकारी अस्पताल के समीप आस्था अस्पताल में आगामी रविवार को निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में स्वास्तिक हॉस्पिटल, नारायणपुर, वाराणसी के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अंशुमान सिंह (एमबीबीएस, एमएस - आईएमएस बीएचयू) द्वारा मरीजों का निशुल्क परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि यह शिविर 13 अप्रैल रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा। इस दौरान नाक, कान और गले से जुड़ी समस्याओं जैसे — सर्दी-जुकाम, कान का बहना, सुनने में कमी, गले में खराश, टॉन्सिल, साइनस, एलर्जी आदि की जांच की जाएगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां एवं उपचार संबंधी सुझाव भी निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। आस्था अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक ने बताया कि बदलते मौसम और प्रदूषण के चलते नाक, कान और गले से संबंधित रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ऐसे में यह शिविर मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने अधिक से अध...

खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध से विश्वामित्र सेना संतुष्ट, कहा – धार्मिक और स्वच्छता दोनों दृष्टि से सराहनीय कदम

चित्र
बक्सर। नगर परिषद बक्सर द्वारा खुले में मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध और वेंडिंग ज़ोन निर्धारित करने के निर्णय का विश्वामित्र सेना ने स्वागत किया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने इसे नगर की धार्मिक, सांस्कृतिक मर्यादा और स्वच्छता के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से संगठन इस विषय पर आवाज़ उठा रहा था। अब नगर परिषद ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है और इससे धार्मिक एवं सामाजिक समरसता भी बनी रहेगी। राजकुमार चौबे ने प्रशासन से मांग की कि यह आदेश केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि रामनवमी से पहले इसे प्रभावी रूप से लागू भी किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान नगर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी, ऐसे में खुले में मांस विक्रय प्रतिबंधित रहना आवश्यक है। इस अवसर पर संगठन के नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने भी नगर परिषद के निर्णय की सराहना की और प्रशासन से रामनवमी से पूर्व इसकी सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान नगर के सभी नागरिकों का दायित्व ह...

किसानों का काला दिवस: जब पुलिस ने बहू-बेटियों को बेरहमी से पीटा, घरों में मचाई तबाही

चित्र
बक्सर: एक साल बीत गया, लेकिन दर्द आज भी ताजा है। 20 मार्च का दिन जब बनारपुर, कोचाढ़ी और मोहनपुरवा के किसानों और खेतिहर मजदूरों के घरों में पुलिस घुसी थी, लाठियों की बौछार हुई थी, बहू-बेटियों पर कहर टूटा था। यह वही दिन था, जब किसानों की संपत्ति नष्ट कर दी गई, अलमारियों से गहने गायब कर दिए गए, और CCTV कैमरों में कैद होने से पहले सबूत मिटा दिए गए। आज, उसी भयावह घटना की बरसी पर किसानों ने काला दिवस मनाकर अपना गुस्सा जताया। STPL परियोजना से प्रभावित किसानों ने काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। चौसा से बक्सर जिला मुख्यालय तक निकाली गई आक्रोश रैली में सैकड़ों किसानों ने प्रशासन की ज्यादतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। जब पुलिस ने घरों को युद्धभूमि बना दिया 20 मार्च 2024 की आतंक की रात थी। पुलिस की वर्दी में आए अफसरों और जवानों ने किसानों के घरों को युद्धक्षेत्र में तब्दील कर दिया। बच्चों की चीखें, महिलाओं की पुकार और बुजुर्गों की दहशत… लेकिन लाठियां नहीं रुकीं। घरों के दरवाजे तोड़े गए, संपत्ति तहस-नहस कर दी गई, गहने-नकदी लूट लिए गए । कई किसानों ...

बक्सर में प्रभावित किसानों की बैठक, 20 मार्च को काला दिवस मनाने का निर्णय

चित्र
  बक्सा: प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा, चौसा (बक्सर) के तत्वावधान में मंगलवार को बनारपुर पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष राम प्रवेश यादव ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. विजय नारायण राय ने किया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में STPL परियोजना से प्रभावित किसान, मजदूर और बेरोजगार नौजवान शामिल हुए। बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के बिहार प्रदेश प्रभारी और संयुक्त किसान मोर्चा बिहार के संयोजक दिनेश कुमार थे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से STPL कंपनी किसानों और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। बैठक में उपेंद्र राय, रामअवध सिंह यादव, जितेंद्र राय, शैलेश राय, हरिश्चंद्र साह, ओमकार चौहान, रामाकांत राजभर, राहुल राय, नंदलाल सिंह, नरेंद्र तिवारी, शर्मा तिवारी और गोरख नाथ पांडेय जैसे वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सभी ने प्रशासन और STPL कंपनी के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में एक...

बक्सर जिला स्थापना दिवस पर हर्षोल्लास, चौसा नगर पंचायत में केक काटकर मनाया गया 35वां स्थापना दिवस

चित्र
  बक्सर, 17 मार्च को बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर चौसा नगर पंचायत में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद श्रीमती किरण देवी और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने केक काटकर जिले का 35वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह में विकास और जनभागीदारी पर दिया गया जोर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि, "बिना जनभागीदारी के जिले का विकास संभव नहीं है। समाज के हर क्षेत्र से जुड़े लोग आगे आएं और सरकार व प्रशासन का सहयोग करें, ताकि बक्सर तेजी से विकास के नए आयाम छू सके।" वहीं, मुख्य पार्षद श्रीमती किरण देवी ने जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की दूरदर्शी सोच और रणनीति की सराहना करते हुए कहा कि, "उनके नेतृत्व में बक्सर और चौसा नगर पंचायत को पूरे राज्य में एक अलग पहचान मिल रही है। शिक्षा, खेल, पर्यटन और चिकित्सा के क्षेत्र में बक्सर लगातार आगे बढ़ रहा है, और यहां के युवा पूरे देश में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं।" बक्सर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत पर जोर पूर्व जिला पार्षद...

बक्सर के अकोढी गोला में मारपीट के दौरान अधेड़ की मौत, गांव में तनाव

चित्र
  बक्सर जिले के बैगन गोला थाना क्षेत्र के अकोढी गोला गांव में होली के दिन हुए विवाद में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय किशुन पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि होली की शाम गांव में कुछ लोग अबीर लगाने को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। किशुन पासवान जब बीच-बचाव करने पहुंचे, तो कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान शनिवार रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सूचना पाकर बगेन गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के दिव्यांग पुत्र रामजी पासवान ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गांव में होली के दौरान हुए झगड़े को शांत कराने गए थे, लेकिन विवाद में शामिल लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता पर हमला करने वालों में गांव के विजय महतो, कलेंद्र कुमार और श्रीनिवास के लड़के स...
चित्र
 द डैफोडिल स्कूल चौसा ने मनाया चौथा स्थापना दिवस — बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों के सहयोग ने रचा नया इतिहास चौसा द डैफोडिल स्कूल चौसा ने अपने चौथे स्थापना दिवस का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस खास मौके पर स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने नृत्य, नाटक और गीतों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा वातावरण उल्लास और उमंग से भर गया। कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि विकास राज (उप चेयरमैन, चौसा थर्मल पावर प्लांट), जयंत कुमार (एचआर हेड, एलएंडटी), अरविंद कुमार सिंह (चौसा थाना प्रभारी), एसआई चंदन कुमार और महिला एसआई कंचन बाला ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके साथ ही स्कूल के डायरेक्टर सिद्दीकी फैज व शबनम सिद्दीकी की प्रेरणादायक मौजूदगी ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। इस कार्यक्रम की सफलता में स्कूल के सभी शिक्षकों का अमूल्य योगदान रहा। वाइस प्रिंसिपल अरुण कुमार व रुस्तम सिद्दीकी के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम — सोनू स...

एस एस कॉन्वेंट स्कूल का 15वाँ वार्षिकोत्सव : कला, संस्कृति और शिक्षा का भव्य संगम

चित्र
बक्सर। एस एस कॉन्वेंट स्कूल ने अपने 15वें वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया, जो रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक संदेशों से सजीव हो उठा। विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर के जिलाधिकारी माननीय श्री अंशुल अग्रवाल ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। शुभारंभ : दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से मिली सकारात्मक ऊर्जा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और स्फूर्तिदायक बन गया। इसके बाद एक के बाद एक अद्भुत प्रस्तुतियाँ दर्शकों के समक्ष आईं, जिसने पूरे समारोह को यादगार बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां इस भव्य आयोजन में कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। खासतौर पर 'राम सिया राम' , 'अपना बिहार' और 'आईगिरी नंदिनी' जैसी प्रस्तुतियाँ चर्चा का केंद्र रहीं। ‘अपना बिहार’ नृत्य-संगीत प्रस्तुति ने बिहार की समृद्ध संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। ‘राम सिया राम’ की भक्ति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भा...

महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन निशुल्क शिक्षा केंद्रों पर होली मिलन समारोह

चित्र
  महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा संचालित सभी निशुल्क शिक्षा केंद्रों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल ही में आयोजित जांच परीक्षा में भाग लेने वाले बच्चों को उपहार वितरित किए गए। साथ ही, बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया, जिससे उनमें विशेष उत्साह देखने को मिला। फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने बताया कि संगठन द्वारा जिले में कई निशुल्क शिक्षा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां सनातनी परंपरा के अनुसार हर त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के माध्यम से बच्चों के बीच खुशियां बांटने का उद्देश्य उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। इसी क्रम में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जहां बच्चों ने रंगों के साथ उल्लासपूर्वक त्योहार मनाया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश पर जिले के सभी शिक्षा केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को मिठाई, उपहार और रंग-गुलाल भेंट किए गए, जिससे...

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडे द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह संपन्न

चित्र
 भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडे के नेतृत्व में छोटकी सारीमपुर काली स्थान, बक्सर में भव्य होली मिलन समारोह सह जिला अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथियों ने मंच का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित पांडे ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, और यह त्योहार बक्सर एवं बिहार के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए, यही उनकी कामना है। इस समारोह में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर भोजपुरी के प्रसिद्ध कलाकार ऋतु राय, अशोक मिश्रा, विनय मिश्रा, आर्यन बाबू, रोहित प्रधान, अभिनंदन ओझा, नीरज मिश्रा सहित सुप्रसिद्ध नर्तकी माही मनीषा ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन भोजपुरी के जाने-माने उद्घोषक रवि रंजन राय एवं विक्की तिवारी ने किया। समारोह में कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी उपस्थित रहीं, जिनमें पूर्व सांसद सुशील सिंह, औरंगाबाद के कतवा...

मारपीट कर शराब तस्करों के ही शराब की खेप छीन लेने वाले गैंग का खुलासा,गिरोह के आठ लोग गिरफ्तार,

चित्र
उत्तर प्रदेश से ही करते थे शराब के खेप की रेकी, बक्सर-रघुनाथपुर के बीच उतारते थे शराब  शराब तस्करी के नायाब तरीके अपनाने वाले एक गिरोह को धर दबोचने में डुमरांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ये तस्कर अन्य शराब तस्करों से ही मारपीट कर उनके खेप की शराब को छीनकर बेचते थे। प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि ट्रेन से शराब तस्करी करने वाले तस्करों के साथ मारपीट कर उनके शराब की खेप को ये तस्कर बीच के स्टेशनों पर ही उतार लेते थे। ये पुलिस की रडार पर लंबे समय से थे। रविवार को नया भोजपुर पुलिस ने इनपर कारवाई करते हुए प्रतापसागर के बीएड कॉलेज के समीप से धर दबोचा है। उनके पास से कुल 23.04 लीटर अंग्रेजी शराब, 36,500 रूपये नगद और एक बाइक बरामद की गई है। चेन पुलिंग कर उतारते थे शराब एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि गिरोह के कुछ अभियुक्त उत्तर प्रदेश के जिन स्टेशनों से शराब की खेप चढ़ती थी, उसकी सूचना अपने अन्य साथियों को देते थे। कुछ अभियुक्त ट्रेन में चढ़कर शराब की रेकी करते थे और कुछ अभियुक्त चौसा और बक्सर स्टेशनों से ही ट्रेन पर चढ़कर शराब उतारने की फिराक...

चौसा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

चित्र
चौसा प्रखंड मुख्यालय के यादव मोड़ पर रविवार को आस्था हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा महाशिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता डॉ. वी.के. शर्मा ने की, जबकि उद्घाटन चेयरमैन किरण देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में नाक, कान, गला और मुख कैंसर रोगों की जांच और उपचार किया गया, जिसमें करीब 325 मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान पाया। इस दौरान सबसे अधिक संख्या कान और गले के रोगियों की रही। शिविर में आए सभी मरीजों को नि:शुल्क दवा भी वितरित की गई। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को मिला इलाज शिविर में 115 महिलाओं, 180 पुरुषों और 30 बच्चों का मुफ्त इलाज किया गया तथा सभी को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। वाराणसी के प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी पहल डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा, "ग्रामीण इलाकों में नाक, कान और गले की बीमारियों को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी है। वहीं, कई ...

महिला दिवस पर जन सुराज विस्तार कार्यक्रम: बक्सर में 500 महिलाओं ने ली सदस्यता

चित्र
बक्सर: महिला दिवस के अवसर पर जन सुराज विस्तार कार्यक्रम के तहत बक्सर जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन के नेतृत्व में जगदीशपुर सोनझीला नादाव ग्राम में 500 महिलाओं ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही सैकड़ों पुरुषों ने भी पार्टी की सदस्यता ली और सभी नए सदस्यों ने सूत्रधार प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत करने तथा बिहार को अग्रणी राज्यों में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि जन सुराज पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसका उद्देश्य बिहार के समग्र विकास और सुशासन को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं की भागीदारी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष जयराम कुशवाहा, महासचिव अरविंद पांडे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बजरंगी मिश्रा, धन जी पांडे, करुणा निधि दुबे, मणि शंकर पांडे, आनंद मिश्रा, श्रीमन राय, अरुण सिंह, पृथ्वी सिंह, अभय सिंह, रामेश्वर...

बक्सर की सनातनी पहचान को नई पहचान, विश्वामित्र सेना के प्रयास रंग ला रहे हैं – राजकुमार चौबे

चित्र
  बक्सर: महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे का मानना है कि बक्सर की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने लगी है। उन्होंने कहा कि विश्वामित्र सेना के सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि आज राजनीतिक दल और बड़े नेता बक्सर की समृद्ध सनातन परंपरा पर ध्यान दे रहे हैं। श्री चौबे वर्षों से बक्सर की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयासरत हैं। वे लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं और स्थानीय लोगों को बक्सर की गौरवशाली परंपरा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बक्सर का इतिहास अयोध्या और काशी जितना ही प्राचीन है और यह वही भूमि है, जहां भगवान श्रीराम ने महर्षि विश्वामित्र से शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वामित्र सेना द्वारा दलित बस्तियों में निशुल्क शिक्षा अभियान और धार्मिक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि धर्मांतरण जैसी चुनौतियों का सामना किया जा सके। श्री चौबे ने कहा कि अब समय आ गया है कि बक्सर को उसकी खोई हुई पहचान वापस मिले और यह सांस्कृतिक उत्थान की दिशा में तेजी से आगे...