भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडे द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह संपन्न


 भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडे के नेतृत्व में छोटकी सारीमपुर काली स्थान, बक्सर में भव्य होली मिलन समारोह सह जिला अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथियों ने मंच का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित पांडे ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, और यह त्योहार बक्सर एवं बिहार के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए, यही उनकी कामना है। इस समारोह में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।


इस अवसर पर भोजपुरी के प्रसिद्ध कलाकार ऋतु राय, अशोक मिश्रा, विनय मिश्रा, आर्यन बाबू, रोहित प्रधान, अभिनंदन ओझा, नीरज मिश्रा सहित सुप्रसिद्ध नर्तकी माही मनीषा ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन भोजपुरी के जाने-माने उद्घोषक रवि रंजन राय एवं विक्की तिवारी ने किया।


समारोह में कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी उपस्थित रहीं, जिनमें पूर्व सांसद सुशील सिंह, औरंगाबाद के कतवारू सिंह, रानी चौबे, पूनम रविदास, मीना सिंह कुशवाहा, दुर्गावती चतुर्वेदी, शीला त्रिवेदी, सुधा गुप्ता, ज्योति भगत, सत्येंद्र सिंह, धनंजय राय, जयप्रकाश राय, सतीश दुबे, अमर जायसवाल, शैलेश राय, मनोज श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, सत्येंद्र चौबे, धनंजय मिश्रा, बंटू चौबे, दीपक पांडे, गोपाल पांडे, विनोद राय, भुटेली तिवारी, अभिनंदन सिंह, निशिकांत पांडे, सौरभ चौबे, विक्की पांडे, विवेक पांडे और अंकित पांडे आदि शामिल थे।

यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव था, बल्कि सामाजिक समरसता और राजनीतिक एकता का भी परिचायक रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य