नाक, कान और गले के मरीजों के लिए खुशखबरी, रविवार को आस्था अस्पताल में निशुल्क जांच शिविर

 


बक्सर। नाक, कान और गले से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है। नगर पंचायत क्षेत्र के यादव मोड़ स्थित सरकारी अस्पताल के समीप आस्था अस्पताल में आगामी रविवार को निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


इस शिविर में स्वास्तिक हॉस्पिटल, नारायणपुर, वाराणसी के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अंशुमान सिंह (एमबीबीएस, एमएस - आईएमएस बीएचयू) द्वारा मरीजों का निशुल्क परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि यह शिविर 13 अप्रैल रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा। इस दौरान नाक, कान और गले से जुड़ी समस्याओं जैसे — सर्दी-जुकाम, कान का बहना, सुनने में कमी, गले में खराश, टॉन्सिल, साइनस, एलर्जी आदि की जांच की जाएगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां एवं उपचार संबंधी सुझाव भी निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

आस्था अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक ने बताया कि बदलते मौसम और प्रदूषण के चलते नाक, कान और गले से संबंधित रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ऐसे में यह शिविर मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में शामिल होने के लिए मरीजों को पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य