महिला दिवस पर जन सुराज विस्तार कार्यक्रम: बक्सर में 500 महिलाओं ने ली सदस्यता


बक्सर: महिला दिवस के अवसर पर जन सुराज विस्तार कार्यक्रम के तहत बक्सर जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन के नेतृत्व में जगदीशपुर सोनझीला नादाव ग्राम में 500 महिलाओं ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही सैकड़ों पुरुषों ने भी पार्टी की सदस्यता ली और सभी नए सदस्यों ने सूत्रधार प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत करने तथा बिहार को अग्रणी राज्यों में शामिल करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि जन सुराज पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसका उद्देश्य बिहार के समग्र विकास और सुशासन को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं की भागीदारी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


इस कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष जयराम कुशवाहा, महासचिव अरविंद पांडे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बजरंगी मिश्रा, धन जी पांडे, करुणा निधि दुबे, मणि शंकर पांडे, आनंद मिश्रा, श्रीमन राय, अरुण सिंह, पृथ्वी सिंह, अभय सिंह, रामेश्वर सिंह, अनिल दुबे, निरंजन आशीष उपाध्याय, धनजी उपाय समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

जन सुराज पार्टी के इस सदस्यता अभियान को ग्रामीणों का अच्छा समर्थन मिला, विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा दी। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिहार के हर गांव-हर घर तक जन सुराज की विचारधारा को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के अंत में सभी नए सदस्यों ने बिहार को एक विकसित और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य