चौसा स्थित जनसुराज कार्यालय में युवाओं की ‘चाय पर चर्चा’,कहा तथागत हर्षवर्धन करेंगे बक्सर का विकास
बक्सर। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को चौसा स्थित जनसुराज के स्थानीय कार्यालय पर युवाओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। ‘चाय पर चर्चा’ शीर्षक से हुए इस कार्यक्रम में कई युवा शामिल हुए और उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों पर खुलकर बातचीत की। कार्यक्रम में बक्सर विधानसभा से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन की उम्मीदी को लेकर भी युवाओं ने अपनी राय और अपेक्षाएं साझा कीं। चर्चा के दौरान कार्यालय में मौजूद शिव शंकर पाण्डेय ने कहा कि वर्षों से चौसा क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से अलग रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं के पास रोजगार के ठोस साधन नहीं हैं, जिसके कारण पलायन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज की चर्चा का उद्देश्य चुनावी माहौल में सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि नए नेतृत्व के सामने वास्तविक समस्याओं को रखने का था। शिव शंकर पाण्डेय ने बताया कि युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नए कौशल विकास केंद्रों की स्थापना और स्थानीय स्तर पर उद्योग लगाने की जरूरत पर...