बक्सर विधानसभा से ओम जी यादव ने ठोकी निर्दलीय ताल, आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,कल होगा नमांकन

बक्सर : सत्या 

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक हलचलें भी तेज होती जा रही हैं। बक्सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे ओम जी यादव ने इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने हजारों समर्थकों के साथ बक्सर शहर में भव्य “आशीर्वाद यात्रा” निकाली, जिसमें लोगों का उत्साह देखने लायक था।

आशीर्वाद यात्रा बक्सर किला मैदान से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, कोर्ट परिसर, गोलंबर, चौक और बस स्टैंड होते हुए नगर के कई हिस्सों से गुजरी। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी रही। समर्थक हाथों में झंडे और बैनर लिए “ओम जी यादव जिंदाबाद” और “जनता का नेता, जनता के बीच” जैसे नारे लगा रहे थे। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से ओम जी यादव का स्वागत किया।


यात्रा के दौरान ओम जी यादव ने कहा कि वे बक्सर की जनता की सेवा भावना से राजनीति में हैं और किसी पद या प्रतिष्ठा की लालसा नहीं रखते। उन्होंने कहा “जनता ही मेरी ताकत है, उनके आशीर्वाद से ही मैंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।” उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को वे औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल करेंगे।

स्थानीय राजनीतिक गलियारों में ओम जी यादव के निर्दलीय मैदान में उतरने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।भाजपा संगठन से जुड़े रहे यादव के इस कदम को कई लोग बक्सर विधानसभा में मुकाबले को दिलचस्प बनाने वाला मान रहे हैं।

ओम जी यादव ने कहा कि बक्सर की जनता लंबे समय से विकास की उम्मीद कर रही है, लेकिन वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि जनता अब विकल्प चाहती है, और वे ईमानदारी, पारदर्शिता और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे।

आशीर्वाद यात्रा के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे जाति या दल के बजाय विकास और ईमानदारी के आधार पर अपने प्रतिनिधि का चयन करें। यात्रा के समापन पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनता बनाम व्यवस्था का है, और जनता की ताकत ही असली जीत दिलाएगी।

बक्सर में ओम जी यादव की इस यात्रा ने स्थानीय राजनीति में नई सरगर्मी पैदा कर दी है। अब सभी की निगाहें उनके नामांकन और आगे की चुनावी रणनीति पर टिकी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य