संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सबसे बड़े सनातनी किसान, सरकार कर रही उपेक्षा : विश्वामित्र सेना

चित्र
बक्सर। विश्वामित्र सेना ने किसानों की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि सनातन धर्म में अन्नदाता को सबसे बड़ा सम्मान दिया गया है। भगवान स्वयं कृषक के रूप में अवतार लेते हैं और कृषि को सर्वोच्च कर्म बताया गया है। ऐसे में किसान ही सबसे बड़े सनातनी हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आज उसी किसान की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आती है, लेकिन किसानों के लिए न तो मंडी की कोई ठोस व्यवस्था बन पाई और न ही उनकी जमीन का सही मुआवजा मिल पाता है। चौबे ने आरोप लगाया कि जब विकास के नाम पर किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाती है तो उन्हें उचित दर नहीं दी जाती। कई बार तो वर्षों तक मुआवजा लंबित रहता है। परिणामस्वरूप किसान अपनी पैतृक जमीन से भी वंचित हो जाते हैं और मजबूरी में पलायन करने पर विवश हो जाते हैं। विश्वामित्र सेना ने कहा कि अगर आज किसान खेतों में अनाज उगाना बंद कर दें तो देश का कोई भी वर्ग एक दिन भी नहीं टिक पाएगा। बावजूद इसके उनकी समस्याओं पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जाती। मंडियों के अभाव मे...

बक्सर जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय बनीं अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन

चित्र
बक्सर। जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में इस बार नया इतिहास लिखा गया। भाजपा की सशक्त महिला चेहरा और बक्सर विधानसभा की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली वर्षा पांडेय को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया। खास बात यह रही कि चुनाव पूरी तरह निर्विरोध संपन्न हुआ, जिसे लेकर जिले के खेल प्रेमियों और क्रिकेट से जुड़े युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय स्तर पर इसे राजनीति और खेल जगत, दोनों क्षेत्रों के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया में उपाध्यक्ष पद पर विकास ओझा और सचिव पद पर आनंद कुमार का चयन किया गया। तीनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक साथ यह आश्वासन दिया कि संघ पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कार्य करेगा तथा खिलाड़ियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। बिना किसी विरोध के आपसी सहमति से हुए इस चुनाव को खेल संरचना की मजबूती और बेहतर भविष्य की दिशा में उठाया गया सकारात्मक कदम माना जा रहा है। अध्यक्ष बनने के बाद वर्षा पांडेय ने कहा कि उनका लक्ष्य बक्सर के क्रिकेट ढांचे को नई दिशा देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के युवा क्रिकेटरों को बेहतर अभ्यास मैदान, आधुनि...

राम की पंचकोसी यात्रा विकास को लेकर बक्सर से शुरू होगी विश्वामित्र सेना की “सनातन जोड़ो यात्रा”

चित्र
राम की पावन पंचकोसी यात्रा को विकसित कराने और समाज को सनातन धर्म की ओर जागरूक करने के उद्देश्य से विश्वामित्र सेना ने 28 अगस्त से तीन दिवसीय “सनातन जोड़ो यात्रा” की घोषणा की है। इस यात्रा का शुभारंभ बक्सर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट से सुबह 9 बजे होगा। यात्रा की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और इसे लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि समाज में बढ़ते विघटनकारी प्रवृत्तियों और सनातन धर्म पर हो रहे लगातार प्रहारों के खिलाफ एक सशक्त संदेश है। उन्होंने कहा कि बिहार सहित देशभर में हिंदू बहनों के सामूहिक धर्मांतरण की घटनाएँ किसी भी सनातनी के लिए गहरी चिंता का विषय हैं, लेकिन राजनीतिक दल इन मुद्दों से विमुख होकर केवल जाति, धर्म और वोट की राजनीति में लगे हैं। राजकुमार चौबे ने अपील करते हुए कहा कि “सनातन जोड़ो यात्रा” पूरे भारतवर्ष के सनातन समाज की आवाज़ है। यह यात्रा उन शक्तियों के खिलाफ एक संकल्प है जो समाज को तोड़ने का काम ...

फौजी बेटे ने दी किसान पिता को अंतिम विदाई, आंदोलनकारी राम निवास सिंह की ट्रेन से गिरकर मौत

चित्र
बक्सर जिले के बनारपुर गांव ने आज एक सच्चे संघर्षशील किसान को खो दिया। 70 वर्षीय राम निवास सिंह, पिता स्व. राम जागी सिंह, रविवार देर रात पटना से किसान आंदोलन से लौटते समय ट्रेन से गिरकर जीवन की अंतिम यात्रा पर चले गए। चौसा से पटना में हुए किसान प्रदर्शन में शामिल होकर लौटते वक्त अपने साथियों से बिछड़ने के बाद वह दूसरी ट्रेन से चौसा पहुंचे। उतरने के दौरान हादसा हुआ और चलती ट्रेन से गिरने पर उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। गांव में जब शव पहुंचा तो किसानों ने उनकी मौत को शहादत मानते हुए सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच सैकड़ों किसानों ने कंधा देकर अपने साथी को विदा किया। प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर संघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रभारी मुन्ना तिवारी ने कहा— “राम निवास जी हमारे आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। जमीन अधिग्रहण के खिलाफ दो वर्षों से लगातार संघर्ष कर रहे थे। पुलिस की लाठियां झेलीं, पटना में सीएम का घेराव किया और हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी। आज उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।” गांव में गमगीन माहौल के बीच सबसे भावुक दृश्य...

रोगी कल्याण समिति की सदस्य ने किया चौसा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

चित्र
  बक्सर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा का निरीक्षण आज रोगी कल्याण समिति की माननीय सदस्य श्रीमती चंदा देवी ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से मिलकर उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। श्रीमती चंदा देवी ने वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से इलाज, दवाओं और अस्पताल की सुविधाओं को लेकर प्रतिक्रिया ली। निरीक्षण के दौरान कुछ मशीनें बंद या अनुपलब्ध पाई गईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन्हें जल्द से जल्द चालू या उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी आवश्यक दवाएं तथा स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। चौसा स्वास्थ्य केंद्र का यह निरीक्षण इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ग्रामीण इलाकों में यही अस्पताल आम जनता के इलाज का मुख्य केंद्र है। रोगी कल्याण समिति की सदस्य ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में हर जरूरी संसाधन उपलब्ध ...

चौसा में सतलुज जल विद्युत परियोजना का उद्घाटन आज, किसान मना रहे काला दिवस

चित्र
बक्सर। जिले के चौसा में आज भारत सरकार की ड्रीम प्रॉजेक्ट सतलुज जल विद्युत परियोजना का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री करने वाले हैं। यह परियोजना लंबे समय से बहुप्रतीक्षित थी और इसके शुरू होने से पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की नई संभावनाएं जुड़ रही हैं। उद्घाटन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय किसान और खेतिहर मजदूर इस दिन को काला दिवस के रूप में मना रहे हैं। प्रभावित किसानों का कहना है कि इस परियोजना के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण बिना भूमि अधिग्रहण कानून का पालन किए किया गया। रामप्रवेश सिंह सहित कई किसान नेताओं का आरोप है कि सरकार ने कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों की जमीन छीन ली। विरोध करने पर किसानों के घरों में पुलिस ने जबरन प्रवेश किया, महिलाओं और बेटियों पर लाठियां बरसाईं, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और फर्जी मुकदमे दर्ज कर किसानों को जेल भेज दिया गया। किसानों का कहना है कि ऐसे दमनात्मक रवैये के बाद यह उद्घाटन उनके लिए खुशी का नहीं बल्कि दुख और पीड़ा का प्रतीक है। इसी कारण वे आज काली पट्टी बांधकर अपने खेतों और गांवों में ...

नगर पंचायत के विकास के लिए होल्डिंग टैक्स देना जरूरी,लोगो को किया जायेगा जागरूक

चित्र
चौसा, बक्सर। नगर पंचायत चौसा कार्यालय में गुरुवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने किया। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में बिहार सरकार द्वारा निर्धारित होल्डिंग टैक्स की वसूली पर मुहर लगाई गई। मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि नगर के विकास के लिए सभी नगरवासी सहयोग प्रदान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स वसूली से पहले आमजनों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बैठक में नगर विकास से जुड़ी कई योजनाओं को स्वीकृति दी गई। इसमें प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट लगाने, वेलकम गेट निर्माण, पीने के पानी की सुविधा हेतु बोरिंग कराने जैसे प्रस्ताव शामिल रहे। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा विकास चौक, यादव मोड़, दुर्गा मंदिर और चौसा गोला चौराहे को सुंदर ढंग से सजाने की योजना पर भी चर्चा की गई। इसके लिए कार्यपालक अभियंता पीडब्ल्यूडी से अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गई है। वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए वॉकिंग जोन में सीमेंटेड कुर्सियां लगाने की स्वीक...

खबर का असर : बिना नंबर चल रहे टीपर पर दर्ज हुआ नंबर, चालक और सुपरवाइजर का कटा दो दिन का मजदूरी

चित्र
बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत में बिना नंबर के चल रहे कचरा उठाने वाले वाहनों पर आखिरकार कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने खबर सामने आने के बाद इन वाहनों पर नंबर दर्ज करा दिया है। हालांकि फिलहाल लगाए गए नंबर हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं हैं। नगर पंचायत की इस लापरवाही का खामियाजा अब टीपर चालक और सीनियर सुपरवाइजर को भुगतना पड़ा है। दोनों का दो दिन का मजदूरी काट लिया गया है। नगर पंचायत में तैनात एक चालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गाड़ियों पर नंबर दर्ज न होने की असली जिम्मेदारी नगर पंचायत के बड़े बाबू की है। चालक ने कहा, “जब तक पैसा पास नहीं होता है, तब तक किसी भी गाड़ी की मरम्मती या नंबरिंग का काम अटक जाता है। वाहन में अगर कोई सामान टूट भी जाता है, तो उसकी शिकायत करने के बावजूद काम महीनों तक लंबित रहता है।” चालक का आरोप है कि अधिकारी स्तर की लापरवाही का ठीकरा मजदूरों और सुपरवाइजर पर फोड़ दिया गया। ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन पर यह सवाल अब भी बरकरार है कि आखिर इतने दिनों तक बिना नंबर के टीपर सड़क पर कैसे दौड़ते रहे और किसी अधिकारी की नजर इस पर क्यों नहीं...

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य

चित्र
बक्सर जिले के चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को नई रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) का गठन किया गया। इस अवसर पर पुरानी समिति को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया। राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से भेजे गए पत्र के आधार पर यह नई समिति गठित की गई है। समिति के गठन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। नवनिर्मित समिति में चंदा देवी, उपेंद्र रजक, कमला सिंह, अजय कुमार चौबे, मंजू देवी और मुन्नी देवी को सदस्य मनोनीत किया गया है। समिति में शामिल होते ही चंदा देवी समेत अन्य सदस्यों को ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। लोगों का कहना है कि नई समिति से अस्पताल की व्यवस्था और सेवाओं में पारदर्शिता आएगी और मरीजों की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा। बैठक में समिति के उद्देश्य और कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रमणी विमल ने कहा कि रोगी कल्याण समिति का मुख्य लक्ष्य मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना और स्वास्थ्य केंद्र के विकास हेतु योजनाबद...

चौसा नगर पंचायत में बिना नंबर वाले टीपर से कूड़ा उठाव, नगर पंचायत की यह लापरवाही कई सवाल खड़े करती है

चित्र
बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत में सरकारी नियमों को ताक पर रखकर लंबे समय से कूड़ा उठाने का कार्य किया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा जिन टीपर वाहनों का उपयोग कचरा उठाने के लिए किया जा रहा है, उनमें रजिस्ट्रेशन नंबर तक प्रदर्शित नहीं है। परिवहन विभाग के नियमों के मुताबिक कोई भी वाहन चाहे सरकारी हो या निजी, बिना पंजीकरण नंबर के सड़क पर चलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। ऐसे में नगर पंचायत की यह लापरवाही सवाल खड़े करती है।  सूत्रों के अनुसार, चौसा नगर पंचायत में कुल तीन टीपर लगाए गए हैं। इन तीनों वाहनों पर नंबर प्लेट मौजूद नहीं है। हैरानी की बात यह है कि नगर पंचायत प्रशासन की निगरानी में ये वाहन लगातार शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जबकि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब इस संबंध में चौसा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार से पूछा गया तो उन्होंने पहले इस मामले की जानकारी से इंकार किया। हालांकि बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। उनका कहना था कि सभी वाहन पंजीकृत हैं और नंबर प्लेट पर नंबर अंकित करने के लिए निर्देश दे द...

हम हैं ईमानदार नेता” का अनोखा विकास मॉडल!

चित्र
बक्सर क्षेत्र में एक नेता जी इन दिनों बड़े गर्व से गली-गली घूम रहे हैं। उनका प्रिय वाक्य है – “हम हैं ईमानदार नेता!” इतना बार-बार दोहराते हैं कि अब मोहल्ले के बच्चे भी खेलते-खेलते यही नारा लगाने लगे हैं। लेकिन जरा धरातल पर नज़र डालिए तो हकीकत कुछ और ही बयां करती है। जनता पूछती है – “साहब! हमारे गली की सड़क  और नाले कब बनेगी?” तो नेता जी मुस्कुराकर कहते हैं – “हम ईमानदार हैं, सब होगा।” नाली टूटे तो जवाब वही, जल जमाव हो तो भी वही रट – “हम हैं ईमानदार नेता।” मजेदार बात यह है कि इनके कार्यकाल में जितने भी विकास कार्य हुए, उनमें से अधिकांश बिना प्रकालन बोर्ड (प्रोजेक्ट का शिलापट्ट) लगाए ही कराए गए। अब जनता भी सोच में है कि आखिर यह काम किस खाते से हुआ, किस राशि से हुआ और कब हुआ? शायद ईमानदार नेता जी का नया फार्मूला यही है – “बोर्ड नहीं, तो सवाल नहीं।” स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क हो या नाली, गली हो या पुलिया – पे जल हो या चबूतरा कागज में A ग्रेड का पास होता है लेकिन धरातल पर काम D ग्रेड पर समाप्त होता है।फिर भी नेता जी पूरे आत्मविश्वास से ऐलान करते हैं – “देखिए, हमने कितने का...

वार्ड नंबर 09 में शिक्षा की नई रोशनी – निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

चित्र
गरीब बच्चों को बिना शुल्क मिलेगी पढ़ाई, हर महीने उपलब्ध होगी शैक्षणिक सामग्री बक्सर: शिक्षा को हर घर तक पहुँचाने और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई में सहयोग देने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 09 में निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वार्ड में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन जमुना सिंह, बीएसपी प्रदेश महासचिव अभिमन्यु कुशवाहा, समाजसेवी अमर गोंड, अशोक केशरी, पैक्स अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, सरोज सिंह, बिनोद सिंह, आनंद रावत, जय किशोर मौर्या, विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि वार्ड की अनेक महिलाएं भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनीं और इस पहल को सराहा। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने साझा की सोच वार्ड नंबर 09 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शैलेश कुमार ने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा— “मेरा एक ही लक्ष्य है कि अपने वार्ड को कैसे नंबर वन बनाया जाए। इसी सोच के साथ आज इस निशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत की जा रही है।” उन्होंने बताया कि इस कोचिंग में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिय...

चौसा में पुलिस बनाम पब्लिक क्रिकेट मैच, मुफस्सिल थाना टीम 18 रन से विजयी

चित्र
 चौसा नगर पंचायत क्षेत्र के कनक नारायणपुर खेल मैदान में शुक्रवार को एक रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ, जिसमें मुफस्सिल थाना टीम और पब्लिक इलेवन टीम आमने-सामने हुईं। मित्रता मैच में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण पेश किया। मुफस्सिल थाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए। जवाब में पब्लिक इलेवन टीम 120 रन पर ऑल आउट हो गई। कड़ी टक्कर के बाद मुफस्सिल थाना टीम ने 18 रन से जीत दर्ज की, जबकि पब्लिक टीम ने भी अपने प्रदर्शन से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। मैच के दौरान हर ओवर में दर्शकों का जोश देखने लायक था। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में खिलाड़ियों ने पूरी मेहनत झोंक दी। पुलिस टीम के राहुल कुमार को शानदार प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द मैच” का खिताब मिला। वहीं, पूरे खेल में अंपायर की भूमिका निभा रहे रामनारायण दुबे और धनजी पाण्डेय ने बेहतरीन योगदान देकर मैदान में अपनी खास पहचान बनाई। मैच के अंत में आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजन के दौरान नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. मनोज यादव, अधिवक्ता लखन...