नगर पंचायत के विकास के लिए होल्डिंग टैक्स देना जरूरी,लोगो को किया जायेगा जागरूक


चौसा, बक्सर।
नगर पंचायत चौसा कार्यालय में गुरुवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने किया।

बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में बिहार सरकार द्वारा निर्धारित होल्डिंग टैक्स की वसूली पर मुहर लगाई गई। मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि नगर के विकास के लिए सभी नगरवासी सहयोग प्रदान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स वसूली से पहले आमजनों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

बैठक में नगर विकास से जुड़ी कई योजनाओं को स्वीकृति दी गई। इसमें प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट लगाने, वेलकम गेट निर्माण, पीने के पानी की सुविधा हेतु बोरिंग कराने जैसे प्रस्ताव शामिल रहे। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा विकास चौक, यादव मोड़, दुर्गा मंदिर और चौसा गोला चौराहे को सुंदर ढंग से सजाने की योजना पर भी चर्चा की गई। इसके लिए कार्यपालक अभियंता पीडब्ल्यूडी से अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गई है।


वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए वॉकिंग जोन में सीमेंटेड कुर्सियां लगाने की स्वीकृति दी गई। वहीं, कनीय विद्युत अभियंता को नगर क्षेत्र की बिजली खपत का आकलन करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा नली-गली सहित अन्य मूलभूत योजनाओं को भी मंजूरी मिली।

मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों में आमजन की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक अपने हिस्से का होल्डिंग टैक्स अवश्य जमा करें, ताकि नगर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य ललिता देवी, चंदन चौधरी, आनंद कुमार रावत के अलावा सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी मोहम्मद अरशद हैदर नक़वी, कनीय विद्युत अभियंता तथा प्रभारी प्रधान सहायक सत्य प्रकाश मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य