संदेश

फ़रवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निःशुल्क चिकित्सा शिविर: चौसा में बनारस के प्रसिद्ध डॉक्टर अंशुमान सिंह करेंगे मरीजों की जाँच

चित्र
 बक्सर चौसा के निवासियों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है, क्योंकि बनारस के मशहूर डॉक्टर अंशुमान सिंह (MBBS, MS - ENT, IMS BHU) के नेतृत्व में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 09 मार्च 2025, दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नाक, कान, गला और मुख कैंसर से जुड़ी बीमारियों की निःशुल्क जाँच एवं दवा वितरण किया जाएगा। यह शिविर चौसा स्थित आस्था हॉस्पिटल (सरकारी अस्पताल के सामने, यादव मोड़, चौसा) में आयोजित किया जाएगा। जिन मरीजों को नाक, कान, गले या मुख कैंसर से संबंधित कोई भी समस्या हो, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। अनुभवी डॉक्टरों की टीम मरीजों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उचित परामर्श देगी एवं आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयाँ भी प्रदान करेगी। शिविर का उद्देश्य इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। समय पर बीमारी की पहचान और उचित इलाज से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। कौन-कौन आ सकता है? जिन लोगों को नाक, कान, गले से जुड़ी कोई समस्या है। जिनको...

बक्सर में बिहार की बेटी स्नेहा मौर्य को न्याय दिलाने के लिए विशाल आक्रोश मार्च

चित्र
बक्सर। बिहार की बेटी स्नेहा मौर्य की संदिग्ध मौत के विरोध में भारतीय सार्थक पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में मंगलवार को बक्सर में एक विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया। इस मार्च में हजारों लोगों ने शामिल होकर न्याय की मांग उठाई। आक्रोश मार्च किला मैदान से शुरू होकर पुलिस चौकी, पिपरपांती रोड, मुनीम चौक, नगर परिषद होते हुए ज्योति चौक तक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग की और दोषियों को फांसी देने की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में उत्तर प्रदेश प्रशासन अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रहा है और न्याय दिलाने में असफल रहा है। प्रदेश प्रधान महासचिव विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि स्नेहा मौर्य, जो बिहार के सासाराम की रहने वाली थी, वाराणसी में नीट की तैयारी कर रही थी। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, और इसमें गहरी साजिश रची गई है। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और कहा है कि दोषियों को कड़ी सजा दी...

महादेवा घाट पर टिम अविरल गंगा का 56वां रविवार गंगा महा सफाई अभियान

चित्र
  चौसा: टिम अविरल गंगा द्वारा 56वें रविवार को चौसा के प्रसिद्ध महादेवा घाट पर गंगा महा सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान की सराहना स्थानीय लोग कर रहे हैं। डोमडेराव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई अभियान के चलते महादेवा घाट पहले की तुलना में काफी साफ-सुथरा हो गया है। इस स्वच्छता अभियान में वार्ड पार्षद चंदन चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार विकी, सुमंत कुमार, शैलेश कुशवाहा (गोलू कुशवाहा), शिवजी कुशवाहा, अनवर जी, अभिषेक कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर गोंड, शिक्षक सुरेश यादव, रंजीत मद्धेशिया, मंटू चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान गंगा की अविरलता और स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। टिम अविरल गंगा के इस प्रयास से घाटों की सुंदरता बनी रहेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

जब समाज संगठित होकर सनातन धर्म के उत्थान के लिए आगे बढ़ेगा, तभी इसकी व्यापकता और मजबूती बढ़ेगी :राजकुमार

चित्र
 बक्सर,सत्य प्रकाश  महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार चौबे ने बक्सर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और उसकी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की अपील की। इस दौरान उन्होंने गुरुकुलों के माध्यम से गरीब एवं वंचित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की पहल को भी सशक्त बनाने का आह्वान किया। इसी क्रम में मंगलवार को श्री चौबे ने बक्सर के सिकटोना ग्राम स्थित गुरुकुल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें सनातन धर्म के मूल्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गुरुकुल शिक्षा पद्धति न केवल ज्ञान का स्रोत है बल्कि सनातन संस्कृति को संजोए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने गुरुकुल संचालक आचार्य जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी निःशुल्क शिक्षा और धार्मिक ज्ञान देना एक साहसिक कार्य है, जिससे समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। मीडिया से बातचीत में श्री चौबे ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर बिहार में हो रही गंभीर चर्चा को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल बिहार की स...

बिहार की बेटी का वाराणसी में हत्या उसके बाद पुलिस द्वारा शव का अंतिम संस्कार को लेकर नाराजगी,कुशवाह संघ ने कैंडल मार्च निकाला,न्यायिक जांच की मांग की

चित्र
  बक्सर सासाराम की बेटी स्नेहा मौर्य की  वाराणसी में संदिग्ध मौत के बाद यूपी बिहार में बवाल मचा है।मौर्या समाज के लोगो द्वारा लगातार प्रदर्शन कर न्यायिक जांच की मांग की जा रही है।आरोप लगाया जा रहा है की  यूपी पुलिस द्वारा हत्या कर आनन फानन में परिजनो को बीना जानकारी दिया शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।जिसको लेकर सोमवार को शाम  बक्सर में कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष विनोद सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में काली पट्टी बांध कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रशासन के विरुद्ध अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए।और जस्टिस फॉर स्नेहा के नारे भी लगाए गए। यह कैंडल मार्च अम्बेडकर चौक से ज्योति चौक, मॉडल थाना व पिपरपांती रोड होते हुए भगत सिंह चौक पर समाप्त की गई। इस कैडल मार्च में बिहार की बेटी के इंसाफ चाहिए व गुनाहगार को फांसी दो जैसे नारे लिखे हुए तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया।   कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष विनोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि स्नेहा मौर्या बिहार की बेटी थी। वह वाराणसी में रहकर नीट की पढ़ाई करती थी। जिसके साथ यूपी पुलिस ने जघन्य अपराध करते...

बक्सर पहुंचे जन सुराज प्रदेश युवा अध्यक्ष ने कहा लोकतंत्र को लाठीतंत्र बनाने वाले के खिलाफ हमारी लड़ाई है,बिहार की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्ट परीक्षा प्रणाली के खिलाफ

चित्र
  युवा संघर्ष यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे जन सुराज के प्रदेश युवा अध्यक्ष पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने कहा की बेहतर जीवन के लिए बिहार काफी संघर्ष कर रहा है। लेकिन चुने गए नेताओ ने उदासीनता के कारण बिहार  आज भी बेहतर नही हो सका।आनंद मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि संवाद है। हम बिहार के उन युवाओं से मिलना चाहते हैं जो शिक्षा और रोजगार की लड़ाई लड़ रहे हैं और लोकतंत्र के नाम पर जिन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। यात्रा का उद्देश्य जन सुराज के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में काम करना है।जन सुराज पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने 19 जनवरी को पटना स्थित बिहार सत्याग्रह आश्रम से युवा संघर्ष यात्रा की शुरुआत की है।जो यात्रा गुरुवार को बक्सर जिला मुख्यालय पहुंची। यह यात्रा बिहार की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्ट परीक्षा प्रणाली के खिलाफ शुरू की गई है।जिसमें 100 बाइक के साथ 200  युवा शामिल हैं, जो पूरे बिहार में 20,000 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। आनंद मिश्रा ने कहा की उस यात्रा का नाम है युवा संघर्ष यात्रा...

चौसा कैम्ब्रिज स्कूल ने मनाया भव्य वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

चित्र
  चौसा। मंगलवार को चौसा कैम्ब्रिज स्कूल ने अपने पांचवें वार्षिकोत्सव को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन में बच्चों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिसने समारोह को यादगार बना दिया। मुख्य अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ कैम्ब्रिज ग्रुप के निदेशक डॉ. मोहन चौबे , चौसा के निदेशक संजीव चौबे , डुमरांव के निदेशक टी. एन. चौबे , इटाढ़ी के राजीव चौबे , प्राचार्य वंदना मिश्रा , कार्यपालक वी. एस. राव , प्राचार्य एम. के. चौबे और विजय क्षत्रिय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। "अनेकता में एकता" की झलक प्रस्तुतियों में छात्र-छात्राओं ने "अनेकता में एकता" विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें कश्मीरी, पहाड़ी, तमिल, बिहारी, राजस्थानी और गुजराती नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों में सोनाली, शिवानी, सगुन, सिद्धि, ओमजी, अंकित, अर्पणा और आतिफ ने हिस्सा लिया। मं...

कृतपूरा में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, खेल प्रेमियों में उत्साह

चित्र
  बक्सर जिले के कृतपूरा स्थित पुराना शिव मंदिर के पास वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन सोनू राय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें यूपी और बिहार की आधा दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। टूर्नामेंट में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन की सराहना की। मुख्य अतिथि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि ब्रह्मार्षि अध्यक्ष कल्लू राय रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और अनुशासन के साथ अपने खेल को निखारने की अपील की। यूपी-बिहार की टीमों का शानदार प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में बिहार और उत्तर प्रदेश की कई प्रतिभाशाली टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया। तेज सर्व, ताकतवर स्मैश और बेहत...

सरस्वती पूजा में पैसे कम पड़ने पर चोरी की घटना दिया अंजाम,पुलिस ने उद्भेदन कर चार नाबालिक चोरों किया गिरफ्तार,कीमती गहने बरामद

चित्र
  बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।बताया गया की अज्ञात चोरों के खिलाफ धनंजय पांडेय,ने घर से सोने-चांदी के आभूषण, अनाज और अन्य कीमती सामान चोरी होने की  राजपुर थाना में एफआईआर दर्ज कर करवाई की मांग की थी। इसकी जानकारी देते हुए बक्सर एसपी शुभम आर्य ने कहा की घटना की गंभीरता को देखते हुए  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर इस घटना में शामिल चार नाबालिगों को 4 फरवरी 2025 को राजपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में चारों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। एसपी ने बताया की नबालिको ने सरस्वती पूजा में पैसे कम पड़ने पर चोरी की घटना को दिया अंजाम छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी गए सामानों की बरामदगी भी की। बरामद सामानों में पांच सोने की अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, एक सोने का लॉकेट, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी कान की बाली, नौ चांदी की बिछिया, एक मोटरसाइकिल, 12 किलो चावल और 20 किलो गेह...

बक्सर अनुमंडल स्थित लोक लोक सभा चुनाव 2024 में उत्कृष्ट योगदान देने वाले का सम्मान

चित्र
बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में लोकसभा चुनाव 2024 के सफल आयोजन में योगदान देने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी 2025) पर राज्य स्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपनी पुरस्कार राशि पांच सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और पांच सर्वोच्च बीएलओ को वितरित करने का निर्णय लिया। सम्मानित पदाधिकारियों में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर श्री आशुतोष गुप्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर सदर दीपांकर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा अशोक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर श्री साधु शरण पांडेय और अंचल अधिकारी बक्सर प्रशांत शांडिल्य शामिल हैं। सम्मानित बीएलओ में शिक्षक  आलोक,  कौशल किशोर, सरफराज अहमद, आंगनवाड़ी सेविका  छाया देवी और  संगीता देवी शामिल हैं। मतदाता सूची में लिंगानुपात सुधार में योगदान देने के लिए इन्हें पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त, अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय के कर्मी  अशोक कुमार चौबे और  अवि...

बक्सर में एमएलसी भगवान सिंह कुशवाह का राजद और कांग्रेस पर हमला, बिहार बजट को बताया जनहितकारी

चित्र
  बक्सर पहुंचे बिहार विधान परिषद के सदस्य और जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाह ने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर राजद पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही, बिहार के आगामी बजट को जनता के हित में बताया। भगवान सिंह कुशवाह ने कहा कि बिहार में जमीन को लेकर सबसे अधिक विवाद होते हैं, लेकिन यह विवाद अपनी निजी जमीन को लेकर नहीं, बल्कि सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के लोग सरकारी जमीन ही नहीं, बल्कि कब्रिस्तान तक पर अवैध कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मुसलमान भाइयों की आस्था से जुड़े कब्रिस्तानों की घेराबंदी करा रही है, जबकि राजद के लोग उन पर कब्जा करने में लगे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बेतिया और मोतिहारी में हुए सर्वे के दौरान करोड़ों एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का खुलासा हुआ है। आने वाले समय में भी जमीन सर्वे का काम जारी रहेगा, जिससे और भी सरकारी जमीनों की सच्चाई सामने आएगी। भगवान सिंह कुशवाह बक्सर में सरस्वती पूजा महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में सरकार की उपलब्ध...

चौसा में विश्वामित्र सेना के सनातन सम्मान समारोह की तैयारी तेज

चित्र
  चौसा, बिहार – चौसा स्थित चवन मुनि आश्रम महादेव घाट पर आयोजित होने वाले "सनातन सम्मान समारोह" की तैयारी को लेकर विश्वामित्र सेना की कार्यकारिणी की अहम बैठक प्राचीन शिव मंदिर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सेना के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने की, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और सफलता के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। सनातनी गौरव की पुनःस्थापना का लक्ष्य इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के आह्वान पर किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य चौसा के प्राचीन सनातनी गौरव को पुनः स्थापित करना और महर्षि चवन ऋषि व महादेव घाट के धार्मिक महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों की भागीदारी बैठक में चौसा उप प्रमुख एवं कार्यकारिणी सदस्य मोहित बाबा, वीरेंद्र कश्यप, भारत पांडे, धनजी तिवारी, जितेश उपाध्याय, आकाश कुमार पांडे, श्री भगवान सिंह और राहुल कुमार राय सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही ...