सरस्वती पूजा में पैसे कम पड़ने पर चोरी की घटना दिया अंजाम,पुलिस ने उद्भेदन कर चार नाबालिक चोरों किया गिरफ्तार,कीमती गहने बरामद

 



बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।बताया गया की अज्ञात चोरों के खिलाफ धनंजय पांडेय,ने घर से सोने-चांदी के आभूषण, अनाज और अन्य कीमती सामान चोरी होने की  राजपुर थाना में एफआईआर दर्ज कर करवाई की मांग की थी।


इसकी जानकारी देते हुए बक्सर एसपी शुभम आर्य ने कहा की घटना की गंभीरता को देखते हुए  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर इस घटना में शामिल चार नाबालिगों को 4 फरवरी 2025 को राजपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में चारों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। एसपी ने बताया की नबालिको ने सरस्वती पूजा में पैसे कम पड़ने पर चोरी की घटना को दिया अंजाम


छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी गए सामानों की बरामदगी भी की। बरामद सामानों में पांच सोने की अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, एक सोने का लॉकेट, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी कान की बाली, नौ चांदी की बिछिया, एक मोटरसाइकिल, 12 किलो चावल और 20 किलो गेहूं शामिल हैं।


गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक धीरज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रौशन अली, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार और सशस्त्र बल के सहयोग से की गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य