बक्सर अनुमंडल स्थित लोक लोक सभा चुनाव 2024 में उत्कृष्ट योगदान देने वाले का सम्मान
बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में लोकसभा चुनाव 2024 के सफल आयोजन में योगदान देने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी 2025) पर राज्य स्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपनी पुरस्कार राशि पांच सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और पांच सर्वोच्च बीएलओ को वितरित करने का निर्णय लिया।
सम्मानित पदाधिकारियों में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर श्री आशुतोष गुप्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर सदर दीपांकर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा अशोक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर श्री साधु शरण पांडेय और अंचल अधिकारी बक्सर प्रशांत शांडिल्य शामिल हैं।
सम्मानित बीएलओ में शिक्षक आलोक, कौशल किशोर, सरफराज अहमद, आंगनवाड़ी सेविका छाया देवी और संगीता देवी शामिल हैं। मतदाता सूची में लिंगानुपात सुधार में योगदान देने के लिए इन्हें पुरस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त, अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय के कर्मी अशोक कुमार चौबे और अविनाश कुमार को भी उनके सफल दायित्व निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें