जब समाज संगठित होकर सनातन धर्म के उत्थान के लिए आगे बढ़ेगा, तभी इसकी व्यापकता और मजबूती बढ़ेगी :राजकुमार

 बक्सर,सत्य प्रकाश

 महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार चौबे ने बक्सर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और उसकी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की अपील की। इस दौरान उन्होंने गुरुकुलों के माध्यम से गरीब एवं वंचित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की पहल को भी सशक्त बनाने का आह्वान किया।

इसी क्रम में मंगलवार को श्री चौबे ने बक्सर के सिकटोना ग्राम स्थित गुरुकुल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें सनातन धर्म के मूल्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गुरुकुल शिक्षा पद्धति न केवल ज्ञान का स्रोत है बल्कि सनातन संस्कृति को संजोए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने गुरुकुल संचालक आचार्य जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी निःशुल्क शिक्षा और धार्मिक ज्ञान देना एक साहसिक कार्य है, जिससे समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए।

मीडिया से बातचीत में श्री चौबे ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर बिहार में हो रही गंभीर चर्चा को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल बिहार की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस अभियान को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें, ताकि सनातन धर्म अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे।

जब समाज संगठित होकर सनातन धर्म के उत्थान के लिए आगे बढ़ेगा, तभी इसकी व्यापकता और मजबूती बढ़ेगी :राजकुमार

इस अवसर पर मंच संचालन पंकज पांडे ने किया, जबकि राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, शाहाबाद संयोजक रवि राज, लक्ष्मण पाठक, अरविंद पाठक, अनुराग पाठक, कमल नारायण दुबे, मनीष राय, रामजी पाठक, बनारसी दुबे, प्रेमनाथ दुबे, रंजन दुबे, जनार्दन पांडेय, केदारनाथ दुबे, अमरनाथ दुबे और भोला सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


श्री चौबे ने अंत में कहा कि जब समाज संगठित होकर सनातन धर्म के उत्थान के लिए आगे बढ़ेगा, तभी इसकी व्यापकता और मजबूती बढ़ेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य