बिहार की बेटी का वाराणसी में हत्या उसके बाद पुलिस द्वारा शव का अंतिम संस्कार को लेकर नाराजगी,कुशवाह संघ ने कैंडल मार्च निकाला,न्यायिक जांच की मांग की

 

बक्सर

सासाराम की बेटी स्नेहा मौर्य की  वाराणसी में संदिग्ध मौत के बाद यूपी बिहार में बवाल मचा है।मौर्या समाज के लोगो द्वारा लगातार प्रदर्शन कर न्यायिक जांच की मांग की जा रही है।आरोप लगाया जा रहा है की  यूपी पुलिस द्वारा हत्या कर आनन फानन में परिजनो को बीना जानकारी दिया शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।जिसको लेकर सोमवार को शाम  बक्सर में कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष विनोद सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में काली पट्टी बांध कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रशासन के विरुद्ध अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए।और जस्टिस फॉर स्नेहा के नारे भी लगाए गए।


यह कैंडल मार्च अम्बेडकर चौक से ज्योति चौक, मॉडल थाना व पिपरपांती रोड होते हुए भगत सिंह चौक पर समाप्त की गई। इस कैडल मार्च में बिहार की बेटी के इंसाफ चाहिए व गुनाहगार को फांसी दो जैसे नारे लिखे हुए तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया।   कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष विनोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि स्नेहा मौर्या बिहार की बेटी थी। वह वाराणसी में रहकर नीट की पढ़ाई करती थी। जिसके साथ यूपी पुलिस ने जघन्य अपराध करते हुए मार डाला। यही नही, उसका शव परिजनों को न देकर खुद दाह संस्कार कर दी। यह देश की महिलाओ के लिए शर्मनाक है। उन्होंने योगी सरकार की पुलिस पर घोर अपराधी माना। उन्होंने इस घोर अपराध पर बिहार की बेटी के लिए इंसाफ मांगा। 


 इस कैंडल मार्च में  सुरेंद्र सिंह, रंजीत कुशवाहा, निर्मल सिंह कुशवाहा, राजेश सिंह, गुरुदयाल सिंह, सुरेश सिंह, हिटलर, अजय मुखिया, जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, ओमप्रकाश इंजीनियर, शिवप्रसाद सिंह संतोष भारती, राजिंदर प्रसाद, वीरेंद्र कुशवाहा आदि कुशवाहा महासंघ के सदस्य शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य