महादेवा घाट पर टिम अविरल गंगा का 56वां रविवार गंगा महा सफाई अभियान

 


चौसा: टिम अविरल गंगा द्वारा 56वें रविवार को चौसा के प्रसिद्ध महादेवा घाट पर गंगा महा सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान की सराहना स्थानीय लोग कर रहे हैं। डोमडेराव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई अभियान के चलते महादेवा घाट पहले की तुलना में काफी साफ-सुथरा हो गया है।


इस स्वच्छता अभियान में वार्ड पार्षद चंदन चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार विकी, सुमंत कुमार, शैलेश कुशवाहा (गोलू कुशवाहा), शिवजी कुशवाहा, अनवर जी, अभिषेक कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर गोंड, शिक्षक सुरेश यादव, रंजीत मद्धेशिया, मंटू चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।


स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान गंगा की अविरलता और स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। टिम अविरल गंगा के इस प्रयास से घाटों की सुंदरता बनी रहेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य