बक्सर पहुंचे जन सुराज प्रदेश युवा अध्यक्ष ने कहा लोकतंत्र को लाठीतंत्र बनाने वाले के खिलाफ हमारी लड़ाई है,बिहार की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्ट परीक्षा प्रणाली के खिलाफ
युवा संघर्ष यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे जन सुराज के प्रदेश युवा अध्यक्ष पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने कहा की बेहतर जीवन के लिए बिहार काफी संघर्ष कर रहा है। लेकिन चुने गए नेताओ ने उदासीनता के कारण बिहार आज भी बेहतर नही हो सका।आनंद मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि संवाद है। हम बिहार के उन युवाओं से मिलना चाहते हैं जो शिक्षा और रोजगार की लड़ाई लड़ रहे हैं और लोकतंत्र के नाम पर जिन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। यात्रा का उद्देश्य जन सुराज के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में काम करना है।जन सुराज पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने 19 जनवरी को पटना स्थित बिहार सत्याग्रह आश्रम से युवा संघर्ष यात्रा की शुरुआत की है।जो यात्रा गुरुवार को बक्सर जिला मुख्यालय पहुंची। यह यात्रा बिहार की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्ट परीक्षा प्रणाली के खिलाफ शुरू की गई है।जिसमें 100 बाइक के साथ 200 युवा शामिल हैं, जो पूरे बिहार में 20,000 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।
आनंद मिश्रा ने कहा की उस यात्रा का नाम है युवा संघर्ष यात्रा ।जिसमे बिहार की संघर्ष की जिम्मेदारी जन सुराज के युवाओं ने ली है।जितने भी युवा वर्ग है बिहार में उनकी यह बात समझाने का प्रायस कर रहे है की आपकी काबिलियत के हिसाब से आपको अवसर मिलना चाहिए।आगे उन्होंने 70 वीं बीपीएससी परीक्षा का जिक्र करते हुए कहा की जब लोग पहुंचे की इसमें निष्पक्षता से परीक्षा होनी चाहिए थी।इस पर दौड़ा दौड़ाकर लाठी से मारा गया।यह जो लोक तंत्र लाठी तंत्र में तब्दील होते जा रहा है।इस बात की लेकर एक संवाद स्थापित करने की इक्क्षा है।उन्होंने कहा की मां बाप अपनी जमीन जायदाद बेच के बच्चो को पढ़ने के लिए बाहर भेज रही है।यहां है की सरकार पैसे पैरवी के बल पर सारे सीट बेच दे रही है।
बिहार शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
आनंद मिश्रा ने कहा की आज बिहार के शिक्षा से कोई बड़ा नही बन पाएगा।आपको शिक्षा लेने बाहर जाना ही पड़ेगा।आप कितने ही पैसे वाले हो या चाहे कितने गरीब हो दोनो के बच्चो को अच्छी शिक्षा के लिए बाहर जाना ही पड़ेगा।वही इस बात का वार्ता लेकर लोगों तक पहुंच रहे है की बेरोजगारी का आलम है की लगातार बक्सर जैसे जिले लोगो का पलायन हो रहा है।कहा हमने घूम कर देखा है यहां युवा है नही सारे पढ़ाई या नौकरी की तलास में बाहर गए हुए है।
हमारा संघर्ष यही है की इनको कैसे रोका जाए कैसे अपने पास ही बेहतर शिक्षा मिले कैसे अपने जिले में ही 10 से 15 साल की नौकरी लोगो मिले।
वृद्धा पेंशन के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा
आनंद मिश्रा ने कहा बिहार में चार सौ रुपए वृद्घा पेंशन देने के नाम पर फर्जी वड़ा चला रहा है।इस चीज को लोग समझे और कम से कम 2000 रुपए हमारे बुजुर्गो को वृद्धा पेंशन के नाम पर मिला चाहिए।जिसका संवाद लेके हमलोग चले हुए है।साथ महिला सशक्तिकरण ,किसान ,मजदूर की बात को लेकर निकले है।
उन्होनें कहा की बिहार में भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था के साथ बिहार और बक्सर के अंदर लायन ऑर्डर काफी बिगड़ा हुआ है। दुकान में घुंस के हत्या कर दिया जा रहा है।तो उल्टे साइड से आ रही वाहन सड़क पार करने वालो को टक्कर मार फरार हों जाते है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें