संदेश

बक्सर में "शक्ति संवाद" ग्राम सभा का आयोजन, माई-बहिन मान योजना पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

चित्र
  बक्सर जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में सोमवार को अर्जुनपुर पंचायत स्थित अर्जुनपुर गांव में "शक्ति संवाद" नामक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार ने की। इस अवसर पर बिहार युवा कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद शहीद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों वक्ताओं ने केंद्रित रूप से "माई-बहिन मान योजना" की चर्चा की और इसे सामाजिक न्याय का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। सभा के दौरान "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" के नारे बुलंद किए गए। वक्ताओं ने कहा कि यह संवाद सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि एक अभियान की शुरुआत है, जिसके तहत बक्सर विधानसभा के सभी गांवों का दौरा कर जनजागरण किया जाएगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार चुनाव में घपला करने की नीयत से मतदाता सूची में छेड़छाड़ कर रही है। युवा कांग्रेस इसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने देगी। उन्होंने घोषणा की कि युवा का...

एलपीजी गैस टैंकर और बालू लदे ट्रक में टक्कर, गैस रिसाव से मची अफरातफरी – हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम, बड़ा हादसा टला

चित्र
   नेशनल हाईवे 922 पर गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दलसागर टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर आगे, नया भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास रात लगभग 12 बजे एक एलपीजी गैस टैंकर और बालू से लदे तेज़ रफ्तार ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गैस टैंकर का सेफ्टी वाल्व फट गया और टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। एलपीजी टैंकर के चालक मनोज गिरी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से उतरकर दोनों ओर की आवाजाही को रोका और नया भोजपुर थाना तथा गैस प्लांट के सेफ्टी इंचार्ज को सूचना दी। आग लगने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन किलोमीटर तक का क्षेत्र खाली करा दिया और आने-जाने वाले सभी वाहनों को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंच गईं और ऐहतियात के तौर पर टैंकर पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया गया। साथ ही, गैस प्लांट से आई सेफ्टी टेक्निकल टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस रिसाव को बंद किया। टीम के प्रभारी रंजीत कुमार ने पुष्टि की कि लीकेज पूरी तर...

थर्मल पावर में टेंडर विवाद में राजद नेता की सुनियोजित हत्या,

चित्र
राजद नेता अर्जुन यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, थर्मल पॉवर टेंडर बना वजह, मनोरंजन पांडेय मास्टरमाइंड घोषित राजद नेता अर्जुन यादव की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मनोरंजन पांडेय को बताया है। बक्सर एसपी शुभम आर्य ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि हत्या का कारण चौसा स्थित 1320 मेगा वॉट निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट में कोयले के टेंडर को लेकर बना विवाद था। एसपी ने बताया कि पहले तूफानी गुप्ता और एक किशोर को गिरफ्तार किया गया था जिनको साजिश कर्ता द्वारा पैसे कि लालच दे हत्या की जिम्मेदारी अपने सिर पर ले ली थी। पहले मनीष गुप्ता का जो नाम आ रहा था उसका इस हत्या से कोई संबंध नहीं है।लेकिन अब जांच में नया मोड़ आया है और पता चला है कि पूरी साजिश मनोरंजन पांडेय ने रची थी। परिजनों ने भी प्रारंभिक एफआईआर में मनोरंजन को ही मुख्य आरोपी बताया था। पुरानी रंजिश और टेंडर बना मौत की वजह मनोरंजन पांडेय और अर्जुन यादव के बीच पहले से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि थर्मल पावर प्लांट में मनोरंजन द्वारा लिए गए कई टेंडर को अर्जुन यादव ने प्लांट में अ...

चौसा में टीवीएस कंपनी के सीएनजी और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर शोरूम का भव्य उद्घाटन

चित्र
सत्य प्रकाश /चौसा बक्सर जिले के चौसा यादव मोड़ पर टीवीएस कंपनी के सीएनजी और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का एक अत्याधुनिक शोरूम आनंद इंटरप्राइजेज द्वारा खोला गया। यह शोरूम होंडा एजेंसी के ठीक सामने स्थित है और क्षेत्र के लोगों के लिए पर्यावरण के अनुकूल और ईंधन बचत करने वाले वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस शोरूम का भव्य उद्घाटन जनसुराज के बक्सर प्रभारी तथागत हर्षवर्धन द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि “सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे वैकल्पिक ईंधन पर आधारित वाहन न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम हैं, बल्कि आम लोगों के लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी साबित होंगे।” उन्होंने आनंद इंटरप्राइजेज को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि बक्सर जैसे ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्र में इस तरह के वाहनों की पहुंच बनाना एक सराहनीय प्रयास है। शोरूम के संचालक आनंद कुमार ने बताया कि टीवीएस कंपनी के थ्री व्हीलर न सिर्फ ईंधन की बचत करते हैं, बल्कि इनकी मेंटेनेंस लागत भी बेहद कम है। उन्होंने बताया कि सीएनजी और इलेक्ट्रिक दोनों मॉडल आधुनिक तकनीक से लैस हैं और यात्रियों को ...

बक्सर में किसान-मजदूर संगठनों की प्रेस वार्ता: पुलिस प्रशासन पर फर्जी एफआईआर और दमनात्मक कार्रवाई के गंभीर आरोप

चित्र
  बक्सर। बक्सर के एक निजी हॉल में आज प्रभावित किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा और बिहार संयुक्त किसान मोर्चा की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों पर फर्जी एफआईआर दर्ज करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के बिहार प्रभारी दिनेश कुमार ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन दमन के बल पर किसानों और मजदूरों की आवाज को नहीं दबा सकते। उन्होंने कहा कि बक्सर के किसान शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और वे किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। किसानों को इस बात का गर्व है कि वे भ्रष्ट और निरंकुश प्रशासन को न्यायालय की चौखट तक लाने में सफल रहे हैं। प्रेस वार्ता में आरोप लगाया गया कि जब से अदालत ने कुछ पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है, बक्सर मुफस्सिल थाना पुलिस गांवों में भय का माहौल बनाकर एफआईआर दर्ज कराने से लोगों को रोकने में लगी है। आरोप यह भी है कि पुलिस सादे लिबास में गांवों में प्रवेश कर लोगों से जबरन पैसे और मोबाइल छी...

बक्सर के चौसा में जन आक्रोश चौपाल और 'घर-घर झंडा कांग्रेस' कार्यक्रम का आयोजन, कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार

चित्र
  बक्सर, चौसा: आज बक्सर जिले के चौसा प्रखंड में कांग्रेस कमेटी द्वारा "जन आक्रोश चौपाल" एवं "घर-घर झंडा कांग्रेस" कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मनीष पटेल की उपस्थिति रही। उन्होंने बक्सर जिला की सक्रियता और संगठनात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का सफल आयोजन प्रशंसनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजा रमण पांडे ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जन समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रही है और आगे भी जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। निलंबित जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी बक्सर हर गलत कार्य का विरोध करती है और जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की चौपालें सभी प्रखंड और पंचायतों में आयोजित की जाएंगी, जिससे जनता से सीधा संवाद संभव होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि यह कार्यक्रम जन ज...

रविराज कुमार को जदयू प्रदेश सलाहकार समिति में मिली जगह, बक्सर में खुशी की लहर

चित्र
बक्सर जिले के लिए गर्व का क्षण है, जब जिले के निवासी रविराज कुमार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश सलाहकार समिति में शामिल किया गया है। पार्टी द्वारा इस अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद से उन्हें क्षेत्रभर से बधाइयों का तांता लग गया है। रविराज कुमार की सामाजिक सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण भूमिका दी है। जदयू के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस खबर से उत्साह का माहौल है। जिले के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी रविराज कुमार को शुभकामनाएं दी हैं। रविराज कुमार ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।