बक्सर के चौसा में जन आक्रोश चौपाल और 'घर-घर झंडा कांग्रेस' कार्यक्रम का आयोजन, कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार

 


बक्सर, चौसा:
आज बक्सर जिले के चौसा प्रखंड में कांग्रेस कमेटी द्वारा "जन आक्रोश चौपाल" एवं "घर-घर झंडा कांग्रेस" कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मनीष पटेल की उपस्थिति रही। उन्होंने बक्सर जिला की सक्रियता और संगठनात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का सफल आयोजन प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजा रमण पांडे ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जन समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रही है और आगे भी जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी।


निलंबित जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी बक्सर हर गलत कार्य का विरोध करती है और जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की चौपालें सभी प्रखंड और पंचायतों में आयोजित की जाएंगी, जिससे जनता से सीधा संवाद संभव होगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि यह कार्यक्रम जन जागरूकता और कांग्रेस के नीति-सिद्धांतों को घर-घर पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल जिले में एक मिसाल बनेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय कुमार पांडे, संजय कुमार दुबे, राजा चौबे, लक्ष्मी तत्वा, सत्यम चौबे, आशीष पांडे, पिंटू दुबे, अशोक पांडे, गोलू पानेरी, बाला जी पांडे, गोरख पांडे, कुमार राय, अजय कुमार यादव, रंजीत गिरी, जितेंद्र गोस्वामी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और राहुल गांधी के विचारों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य