बक्सर में "शक्ति संवाद" ग्राम सभा का आयोजन, माई-बहिन मान योजना पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

 


बक्सर जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में सोमवार को अर्जुनपुर पंचायत स्थित अर्जुनपुर गांव में "शक्ति संवाद" नामक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार ने की।

इस अवसर पर बिहार युवा कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद शहीद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों वक्ताओं ने केंद्रित रूप से "माई-बहिन मान योजना" की चर्चा की और इसे सामाजिक न्याय का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।


सभा के दौरान "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" के नारे बुलंद किए गए। वक्ताओं ने कहा कि यह संवाद सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि एक अभियान की शुरुआत है, जिसके तहत बक्सर विधानसभा के सभी गांवों का दौरा कर जनजागरण किया जाएगा।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार चुनाव में घपला करने की नीयत से मतदाता सूची में छेड़छाड़ कर रही है। युवा कांग्रेस इसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने देगी। उन्होंने घोषणा की कि युवा कांग्रेस गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर हर अंतिम मतदाता तक पहुंचेगी और उनके न्याय के अधिकार की लड़ाई लड़ेगी।


कार्यक्रम में अनेक युवा कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • जयप्रकाश उपाध्याय, सचिव, बिहार युवा कांग्रेस
  • राहुल कुमार चौबे, पूर्व सचिव, बिहार युवा कांग्रेस
  • चंचल उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष
  • समरेश सिंह, बिवेक पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, सनी दुबे आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम का माहौल जोशीला और प्रेरणादायक रहा, और वक्ताओं ने इसे "जनसंपर्क और जनजागरूकता की दिशा में मजबूत कदम" बताया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य