चौसा में टीवीएस कंपनी के सीएनजी और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर शोरूम का भव्य उद्घाटन

सत्य प्रकाश /चौसा

बक्सर जिले के चौसा यादव मोड़ पर टीवीएस कंपनी के सीएनजी और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का एक अत्याधुनिक शोरूम आनंद इंटरप्राइजेज द्वारा खोला गया। यह शोरूम होंडा एजेंसी के ठीक सामने स्थित है और क्षेत्र के लोगों के लिए पर्यावरण के अनुकूल और ईंधन बचत करने वाले वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

इस शोरूम का भव्य उद्घाटन जनसुराज के बक्सर प्रभारी तथागत हर्षवर्धन द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि “सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे वैकल्पिक ईंधन पर आधारित वाहन न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम हैं, बल्कि आम लोगों के लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी साबित होंगे।” उन्होंने आनंद इंटरप्राइजेज को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि बक्सर जैसे ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्र में इस तरह के वाहनों की पहुंच बनाना एक सराहनीय प्रयास है।

शोरूम के संचालक आनंद कुमार ने बताया कि टीवीएस कंपनी के थ्री व्हीलर न सिर्फ ईंधन की बचत करते हैं, बल्कि इनकी मेंटेनेंस लागत भी बेहद कम है। उन्होंने बताया कि सीएनजी और इलेक्ट्रिक दोनों मॉडल आधुनिक तकनीक से लैस हैं और यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं टिकाऊ परिवहन का विकल्प प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शोरूम में खरीद के साथ आकर्षक फाइनेंस योजनाएं और ग्राहक सेवा की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस उद्घाटन अवसर पर जनसुराज से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इनमें श्रीमन राय, करुणानिधि दुबे, प्रमोद दुबे, संजय यादव, दिनेश जायसवाल, अनुराग हर्षवर्धन, निरंजन कुमार, मणिशंकर पाण्डेय, बजरंगी मिश्रा, धनजी पाण्डेय, प्रमोद मिश्रा और राज मिश्रा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। सभी अतिथियों ने शोरूम के नव आरंभ पर आनंद कुमार को शुभकामनाएं दीं और स्थानीय लोगों को आधुनिक वाहन सुविधा मिलने पर प्रसन्नता जताई।


यह शोरूम न केवल चौसा क्षेत्र बल्कि आस-पास के ग्रामीण इलाकों के लिए भी रोजगार और तकनीकी सुविधा का केंद्र बनेगा। उद्घाटन समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य