रविराज कुमार को जदयू प्रदेश सलाहकार समिति में मिली जगह, बक्सर में खुशी की लहर

बक्सर जिले के लिए गर्व का क्षण है, जब जिले के निवासी रविराज कुमार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश सलाहकार समिति में शामिल किया गया है। पार्टी द्वारा इस अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद से उन्हें क्षेत्रभर से बधाइयों का तांता लग गया है।


रविराज कुमार की सामाजिक सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण भूमिका दी है। जदयू के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस खबर से उत्साह का माहौल है। जिले के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी रविराज कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।

रविराज कुमार ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य