संदेश

चौसा स्थित जनसुराज कार्यालय में युवाओं की ‘चाय पर चर्चा’,कहा तथागत हर्षवर्धन करेंगे बक्सर का विकास

चित्र
  बक्सर। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार  को चौसा स्थित जनसुराज के स्थानीय कार्यालय पर युवाओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। ‘चाय पर चर्चा’ शीर्षक से हुए इस कार्यक्रम में कई युवा शामिल हुए और उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों पर खुलकर बातचीत की। कार्यक्रम में बक्सर विधानसभा से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन की उम्मीदी को लेकर भी युवाओं ने अपनी राय और अपेक्षाएं साझा कीं। चर्चा के दौरान कार्यालय में मौजूद शिव शंकर पाण्डेय ने कहा कि वर्षों से चौसा क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से अलग रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं के पास रोजगार के ठोस साधन नहीं हैं, जिसके कारण पलायन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज की चर्चा का उद्देश्य चुनावी माहौल में सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि नए नेतृत्व के सामने वास्तविक समस्याओं को रखने का था। शिव शंकर पाण्डेय ने बताया कि युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नए कौशल विकास केंद्रों की स्थापना और स्थानीय स्तर पर उद्योग लगाने की जरूरत पर...

बक्सर से निर्दलीय प्रत्याशी ओम जी यादव: स्टेशन से समाज सेवा से लेकर राजनीति की राह पर

चित्र
  बक्सर : बक्सर विधानसभा क्षेत्र से इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे ओम जी यादव की पहचान किसी राजनीतिक परिवार से नहीं, बल्कि आम जनता के बीच सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में रही है। लंबे समय से बक्सर रेलवे स्टेशन के आसपास गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराने का काम करने वाले ओम जी यादव अब राजनीति के मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी पद या प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि उन लोगों की आवाज़ उठाने के लिए है जो वर्षों से उपेक्षित रहे हैं। ओम जी यादव ने बक्सर सदर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के बाद से ही वे लगातार गरीब बस्तियों और आम मोहल्लों का दौरा कर रहे हैं। वे लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। उनका कहना है कि राजनीति में आम आदमी की भागीदारी तब तक सार्थक नहीं होगी, जब तक जनता का प्रतिनिधि जनता के बीच से न निकले। ओम जी यादव का सामाजिक कार्यों से जुड़ाव पुराना है। उन्होंने वर्षों तक रेलवे स्टेशन पर असहायों को भोजन कराते हुए यह संदेश दिया कि सेवा ही सबसे बड़ी साधना है। अब वही सेवा भावना उन्हें जनता के बीच ...

बक्सर विधानसभा से ओम जी यादव ने ठोकी निर्दलीय ताल, आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,कल होगा नमांकन

चित्र
बक्सर : सत्या  विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक हलचलें भी तेज होती जा रही हैं। बक्सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे ओम जी यादव ने इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने हजारों समर्थकों के साथ बक्सर शहर में भव्य “आशीर्वाद यात्रा” निकाली, जिसमें लोगों का उत्साह देखने लायक था। आशीर्वाद यात्रा बक्सर किला मैदान से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, कोर्ट परिसर, गोलंबर, चौक और बस स्टैंड होते हुए नगर के कई हिस्सों से गुजरी। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी रही। समर्थक हाथों में झंडे और बैनर लिए “ओम जी यादव जिंदाबाद” और “जनता का नेता, जनता के बीच” जैसे नारे लगा रहे थे। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से ओम जी यादव का स्वागत किया। यात्रा के दौरान ओम जी यादव ने कहा कि वे बक्सर की जनता की सेवा भावना से राजनीति में हैं और किसी पद या प्रतिष्ठा की लालसा नहीं रखते। उन्होंने कहा “जनता ही मेरी ताकत है, उनके आशीर्वाद से ही मैंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।” उन्होंने यह भी बता...

राजकुमार चौबे ने बक्सर को बनाया हॉट सीट, बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर स्थानीय राजनीति में नया समीकरण पैदा कर दिया है,

चित्र
 बक्सर। सत्या  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बक्सर विधानसभा सीट अब सियासी हलचल का केंद्र बन गई है। वजह हैं  विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे , जिन्होंने लगातार बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर स्थानीय राजनीति में नया समीकरण पैदा कर दिया है। राजकुमार चौबे लंबे समय से सनातन संस्कृति और बक्सर की धार्मिक धरोहरों के संरक्षण की आवाज बुलंद करते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में चली “ बक्सर विश्वामित्र यात्रा ” ने जिले की राजनीतिक दिशा को पूरी तरह बदल दिया है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने बक्सर की धार्मिक नगरीय छवि को पुनर्स्थापित करने, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को विकसित करने और “ विश्वामित्र कॉरिडोर ” के निर्माण की मांग जोरदार तरीके से उठाई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अब भी बक्सर की अनदेखी की तो यह न सिर्फ धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक विरासत के साथ बड़ा अन्याय होगा। उनकी इस सक्रियता से बक्सर के मौजूदा जनप्रतिनिधियों की निंद उड़ गई है । चौबे लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि जिस बक्सर को “ महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि ” और “ मर्यादा पुरुषोत्...

जनसुराज ने बक्सर से तथागत हर्षवर्धन, डुमरांव से युवराज शिवांग विजय और राजपुर से धनंजय पासवान मैदान में

चित्र
 बक्सर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जन सुराज पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें बक्सर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। बक्सर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. के.के. तिवारी के पुत्र तथागत हर्षवर्धन , डुमरांव से राजघराने के युवराज शिवांग विजय सिंह , और राजपुर (सुरक्षित) से धनंजय पासवान को उम्मीदवार बनाया गया है। बक्सर विधानसभा (सीट संख्या 200) से उम्मीदवार तथागत हर्षवर्धन (50 वर्ष) सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हैं और 11 वर्षों तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वे बक्सर की राजनीति में एक जमीनी और सशक्त ब्राह्मण चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके पिता प्रो. के.के. तिवारी केंद्र में वित्त और विदेश मंत्री जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। टिकट मिलने के बाद तथागत हर्षवर्धन ने कहा — “जन सुराज की परिकल्पना बिहार में जनता का सुंदर राज स्थापित करने की है। पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरा करने के लिए मैं हर कार्यकर्ता के साथ मिलकर काम करूंगा।” डुमरांव विधानसभा (सीट संख्या 201) से युवराज शिवांग विजय सिंह...

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का बक्सर में 10वां एक्सक्लूसिव शोरूम शुभारंभ

चित्र
बक्सर/सत्या  बक्सर, 12 अक्टूबर 2025। बिहार के बक्सर जिले में प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने अपने 10वें एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया। यह शोरूम पी.पी. रोड पर स्थित है। उद्घाटन समारोह में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक पराग शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, ग्राहकों और व्यापारियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। त्योहारी सीजन के मौके पर किसना ने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। इनमें डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक की छूट , गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत तक की छूट , साथ ही आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा, कंपनी ने एक विशेष ‘शॉप एंड विन’ कैम्पेन भी शुरू किया है, जिसके तहत ग्राहक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की खरीद पर 1000 से अधिक स्कूटर और 200 से अधिक कारें जीतने का अवसर पा सकते हैं। उद्घाटन अवसर पर निदेशक पराग शाह ने कहा कि “बक्सर हमारे विकास की यात्रा का एक अहम पड़ाव है। इस त्योहारी मौ...

कलयुग का अभिमन्यु बचा धन चक्रव्यूह से बसपा ने फिर किया जमीन से जुड़े योद्धा पर भरोसा”

चित्र
बक्सर। राजनीति के इस “कलयुग” में जहां टिकटों की लड़ाई अक्सर धनबल और रसूख के बीच सिमट जाती है, वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने ईमानदारी और जमीनी संघर्ष की मिसाल पेश की है। बसपा ने बक्सर जिले के कर्मठ कार्यकर्ता अभिमन्यु सिंह कुशवाहा को विधानसभा चुनाव के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। यह वही अभिमन्यु हैं, जो वर्षों से बसपा के संगठन में बिना किसी लोभ या स्वार्थ के काम करते रहे। बताया जा रहा है कि इस बार टिकट पाने की दौड़ में कई धनाढ्य चेहरे मैदान में थे, जिन्होंने हर संभव प्रयास से पार्टी का टिकट हासिल करने की कोशिश की। लेकिन अंत में बसपा ने उन पैसों के चकाचौंध को दरकिनार करते हुए, अपने पुराने और भरोसेमंद सिपाही को तरजीह दी। स्थानीय राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह निर्णय पार्टी के अंदर एक मजबूत संदेश देता है — कि बसपा अब भी जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देती है। अभिमन्यु सिंह कुशवाहा न केवल पार्टी के निचले स्तर तक सक्रिय रहे हैं, बल्कि क्षेत्र के आम मतदाताओं से उनका गहरा जुड़ाव भी माना जाता है। गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनन...