संदेश

बक्सर में किसान-मजदूर संगठनों की प्रेस वार्ता: पुलिस प्रशासन पर फर्जी एफआईआर और दमनात्मक कार्रवाई के गंभीर आरोप

चित्र
  बक्सर। बक्सर के एक निजी हॉल में आज प्रभावित किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा और बिहार संयुक्त किसान मोर्चा की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों पर फर्जी एफआईआर दर्ज करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के बिहार प्रभारी दिनेश कुमार ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन दमन के बल पर किसानों और मजदूरों की आवाज को नहीं दबा सकते। उन्होंने कहा कि बक्सर के किसान शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और वे किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। किसानों को इस बात का गर्व है कि वे भ्रष्ट और निरंकुश प्रशासन को न्यायालय की चौखट तक लाने में सफल रहे हैं। प्रेस वार्ता में आरोप लगाया गया कि जब से अदालत ने कुछ पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है, बक्सर मुफस्सिल थाना पुलिस गांवों में भय का माहौल बनाकर एफआईआर दर्ज कराने से लोगों को रोकने में लगी है। आरोप यह भी है कि पुलिस सादे लिबास में गांवों में प्रवेश कर लोगों से जबरन पैसे और मोबाइल छी...

बक्सर के चौसा में जन आक्रोश चौपाल और 'घर-घर झंडा कांग्रेस' कार्यक्रम का आयोजन, कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार

चित्र
  बक्सर, चौसा: आज बक्सर जिले के चौसा प्रखंड में कांग्रेस कमेटी द्वारा "जन आक्रोश चौपाल" एवं "घर-घर झंडा कांग्रेस" कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मनीष पटेल की उपस्थिति रही। उन्होंने बक्सर जिला की सक्रियता और संगठनात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का सफल आयोजन प्रशंसनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजा रमण पांडे ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जन समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रही है और आगे भी जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। निलंबित जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी बक्सर हर गलत कार्य का विरोध करती है और जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की चौपालें सभी प्रखंड और पंचायतों में आयोजित की जाएंगी, जिससे जनता से सीधा संवाद संभव होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि यह कार्यक्रम जन ज...

रविराज कुमार को जदयू प्रदेश सलाहकार समिति में मिली जगह, बक्सर में खुशी की लहर

चित्र
बक्सर जिले के लिए गर्व का क्षण है, जब जिले के निवासी रविराज कुमार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश सलाहकार समिति में शामिल किया गया है। पार्टी द्वारा इस अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद से उन्हें क्षेत्रभर से बधाइयों का तांता लग गया है। रविराज कुमार की सामाजिक सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण भूमिका दी है। जदयू के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस खबर से उत्साह का माहौल है। जिले के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी रविराज कुमार को शुभकामनाएं दी हैं। रविराज कुमार ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर चौसा नगर पंचायत में श्रमिकों का सम्मान, केक काटकर हुआ भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ"

चित्र
चौसा, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर चौसा नगर पंचायत कार्यालय में एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत की मुख्य पार्षद श्रीमती किरण देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी श्री शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया, जिससे समारोह का माहौल उत्सवमय बन गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मजदूर वर्ग के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करना था। मुख्य पार्षद श्रीमती किरण देवी ने अपने संबोधन में कहा, “मजदूर समाज की रीढ़ हैं। उनके बिना विकास की परिकल्पना अधूरी है। नगर पंचायत सदैव श्रमिकों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी।” कार्यपालक पदाधिकारी श्री शुभम कुमार ने कहा, “नगर की सफाई, निर्माण और अन्य सेवाएं श्रमिकों की मेहनत का परिणाम हैं। उनकी समस्याओं के समाधान और कल्याण हेतु नगर प्रशासन पूरी तरह समर्पित है।” कार्यक्रम में कई श्रमिकों को प्रतीकात्मक उपहार और मिठाइयाँ दी गईं, साथ ही सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। पूर्व जिला पार्षद डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि मजदूर दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि श्रमिकों की गरिमा का सम्मान करने का...

बिहार मोटर मजदूर यूनियन के संस्थापक शरतचंद उपाध्याय की मनी 21 वीं पुण्यतिथि

चित्र
  चौसा नगर पंचायत के स्थानीय दुर्गा मंदिर स्थित बाबा उपाध्याय कटरा परिसर में सोमवार को बिहार मोटर मजदूर यूनियन के संस्थापक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय शरतचंद उपाध्याय की 21 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी पिंटू बाबा ने की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्व. शरतचंद उपाध्याय मजदूरों के सच्चे हितैषी और शोषित-पीड़ित वर्ग के मसीहा थे। जीवन भर उन्होंने मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और इसी उद्देश्य से बिहार मोटर मजदूर यूनियन की स्थापना की थी। संगठन के माध्यम से उन्होंने मजदूरों की आवाज बुलंद की। कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेता के तौर पर भी वे सदैव मजदूरों और वंचित वर्ग की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे। उनका योगदान आज भी प्रेरणास्रोत है और भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंगी मिश्रा,  ...

रामपुर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन,सामाजिक जागरूकता और आत्मिक एकता का संदेश

चित्र
  50 साल के लंबे संघर्ष निकृष  पंप कैनाल से पानी पहुँचते ही किसानों में लौटी उम्मीद , रामपुर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के किसानों के लिए 50 वर्षों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। वर्ष 2025 में निकृष पंप कैनाल से पानी बहते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लंबे समय से अधर में लटकी कर्मनाशा नदी परियोजना के पूरा होने से रामपुर के सूखे खेतों को अब फिर से हरियाली की उम्मीद बंधी है। इसी ऐतिहासिक अवसर पर रामपुर में दस दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की जनता को आत्मिक रूप से जागृत करना और सामाजिक एकता का संदेश फैलाना है। इस महायज्ञ का आयोजन क्लब ऑफ वेलनेस के तत्वावधान में प्रभात राय उर्फ गोपाल दास के नेतृत्व में किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा, "पिछले 50 वर्षों से किसान सिंचाई के पानी की कमी से जूझ रहे थे। इससे खेती प्रभावित हुई और क्षेत्र में गरीबी छा गई। इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य लोगों को जाति-पाति से ऊपर उठाकर एक मंच पर लाना और नई चेतना प्रदान करना है।" 30 मार्च से 9 अप्रैल तक चले ‘सर्वकल्याण नवजीवन महोत्सव’ के ...

बक्सर में तेज आंधी-पानी ने मचाई तबाही, दो घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

चित्र
  ब बक्सर जिले में गुरुवार को अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिले के विभिन्न इलाकों से पेड़ और दीवार गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के साहीपुर गांव की है। यहां 26 वर्षीय आशुतोष कुमार अपनी मां सब्या देवी के साथ घर के दरवाजे के पास खड़ा था। उसी दौरान तेज आंधी में दरवाजे के पास खड़ा शीशम का पेड़ अचानक टूटकर दोनों के ऊपर गिर गया। इस हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को आनन-फानन में बक्सर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती आशुतोष कुमार ने बताया कि उसकी मां सब्या देवी की हालत काफी नाजुक है। उनके सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामडिहा गांव की है। यहां 25 वर्षीय महिला गुड़िया देवी आंधी आने के दौरान छत पर सूखे कपड़े उतारने गई थी। तभी तेज हवा के कारण छत पर बना लगभग पांच फीट ऊंचा पक्का दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर पड़ा। गंभीर र...