बिहार मोटर मजदूर यूनियन के संस्थापक शरतचंद उपाध्याय की मनी 21 वीं पुण्यतिथि

 चौसा नगर पंचायत के स्थानीय दुर्गा मंदिर स्थित बाबा उपाध्याय कटरा परिसर में सोमवार को बिहार मोटर मजदूर यूनियन के संस्थापक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय शरतचंद उपाध्याय की 21 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी पिंटू बाबा ने की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्व. शरतचंद उपाध्याय मजदूरों के सच्चे हितैषी और शोषित-पीड़ित वर्ग के मसीहा थे। जीवन भर उन्होंने मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और इसी उद्देश्य से बिहार मोटर मजदूर यूनियन की स्थापना की थी। संगठन के माध्यम से उन्होंने मजदूरों की आवाज बुलंद की। कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेता के तौर पर भी वे सदैव मजदूरों और वंचित वर्ग की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे। उनका योगदान आज भी प्रेरणास्रोत है और भुलाया नहीं जा सकता।




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंगी मिश्रा,  कामेश्वर पांडे, धर्मवीर पहलवान, यूपी सिंह, मनीष मिश्रा, नितेश उपाध्याय, शैलेश कुशवाहा, नीलेश पाठक, विमिलेश जी, अंकुर त्रिपाठी,रजनीश, प्रीतम, आयुष, ऋचा, साधना पांडेय समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य