बक्सर के एसडीएम धीरेन्द्र कुमार मिश्रा को मिलेगा "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2024"
बक्सर जिले के लिए यह गौरव का क्षण है, जब अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) धीरेन्द्र कुमार मिश्रा को बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2024" के तहत "बेस्ट ईआरओ अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में उनके असाधारण योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जा रहा है। 25 जनवरी 2025 को पटना में होगा सम्मान समारोह यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर, 25 जनवरी 2025 को पटना स्थित अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस दौरान श्री मिश्रा को सम्मान स्वरूप पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया में किया गया सराहनीय कार्य धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बक्सर के निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता पंजीकरण, जागरूकता, और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई नवाचार किए। उनके नेतृत्व में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को मजबूती मिली, जिससे लोगों में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति रुचि और भागीदारी बढ़ी। उनकी इन पहलियों ने...