कर्म सेवा सहयोग एकता मंच द्वारा चुन्नी में असहायों के बीच कम्बल वितरित कर ठंड में राहत पहुंचाने का प्रयास

 


बक्सर जिले के चुन्नी में बुधवार को  नए वर्ष के  पावन अवसर पर कर्म सेवा सहयोग एकता मंच द्वारा स्थानीय गांव में एक शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सैकड़ों असहाय और विधवा महिलाओं को कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के सरपंच वीरबहादुर सिंह ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा, "ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है।" सरपंच ने मंच के कार्यों की सराहना करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की।



शिविर में उपमुखिया धर्मेंद्र यादव, उप सरपंच अक्षय कुमार, वार्ड सदस्य श्यामनारायण खरवार, पंच सदस्य कयामुद्दीन, भोला चौबे, दिनेश राजभर, राकेश यादव, सुरेन्द्र पासवान, अरमान राईन, जितेंद्र खरवार और छेदी सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


शिविर के माध्यम से समाज में गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया गया। स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। नववर्ष पर आयोजित यह पहल न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बनी, बल्कि समाज के लिए सेवा का एक उदाहरण प्रस्तुत किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य