अनुसूचित बस्तियों में पहुंचकर ईओ ने स्वयं बांटा कंबल, मानवता को लोगों ने सराहा

 


लगातार गिर रहे पारे के बीच नगर परिषद डुमरांव की मानवता सामने आई है। नगर परिषद डुमरांव के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार और नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर अजय राय ने पुराना भोजपुर की अनुसूचित बस्तियों में पहुंचकर संयुक्त रूप से कंबल वितरण का कार्य किया है। ठंड से कपकपा रहे अनुसूचित बस्ती के लोगों को जब कंबल मिला तो लोग कंबल पाकर भावुक हो गए और कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार के साथ ही अजय राय को भी धन्यवाद दिया। बता दे कि ईओ की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुकी है। बता दें कि सभी वार्ड पार्षदों को कंबल का वितरण किए जाने के बावजूद अनुसूचित बस्ती के ये लोग कंबल वितरण योजना के लाभ से वंचित रह गए थे।


कार्यपालक पदाधिकारी को जैसे ही सूचना मिली कि ऐसी अनुसूचित बस्तियों में जरूरतमंद लोग अभी इस योजना का लाभ लेने से अछूते हैं, ईओ स्वयं इन अनुसूचित बस्तियों में कंबल लेकर प्रधान सहायक दुर्गेश कुमार के साथ पहुंचे और ऐसे असहायों को कंबल का वितरण किया। इस दौरान करीब 100 लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाले कंबल का वितरण किया गया। ईओ ने कहा कि जरूरतमंदों को कंबल का लाभ मिले इसकी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके साथ ही ऐसे असहायों तक वो स्वयं पहुंचकर कंबल का वितरण कर रहे हैं। वहीं नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर अजय राय का कहना है कि नगर परिषद की यह पहल सराहनीय है। ईओ मनीष कुमार गरीब व वंचितों के सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य