राहुल गांधी के आगमन पर कार्यकर्ताओं में जोश, चौसा से पटना के लिए रवाना हुए सैकड़ों समर्थक

 

चौसा,कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार आगमन को लेकर चौसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चौसा नगर पंचायत से कांग्रेस नेता राजा रमन पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता निजी साधनों से पटना के लिए रवाना हुए। पटना रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से "राहुल गांधी जिंदाबाद" के नारे लगाए।


चौसा बारे मोड़ पर एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखा गया। राजा रमन पांडे, राजा चौबे, रामप्रवेश दुबे, बृमेश्वर दुबे सहित कई नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना संकल्प दोहराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी के इस दौरे से पार्टी को नई दिशा मिलेगी और वे संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी बिहार दौरे के दौरान पार्टी हित में बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो संगठन को नई मजबूती देगा। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए यह दौरा मील का पत्थर साबित होगा।

राज रमन पांडे ने कहा, "हमारा प्रयास है कि कांग्रेस को बिहार में एक नई पहचान दी जाए। राहुल गांधी के आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश है, और यह जोश पार्टी के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।"पटना रवाना होने से पहले चौसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर यह स्पष्ट हो गया कि राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के लिए बेहद अहम है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य