चौसा ताप विद्युत गृह से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर विशेष चर्चा, विकास योजनाओं पर लिए गए अहम फैसले
बक्सर स्थित समाहरणालय कक्ष में शनिवार को चौसा ताप विद्युत गृह के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन (R&R) नीति के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला प्रशासनिक अधिकारी ने की, जिसमें बक्सर जिला प्रशासन, चौसा विद्युत ताप गृह के अधिकारी, और जिले सांसद और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। चौसा ताप गृह से प्रभावित परिवारों की समस्याओं पर विशेष जोर बैठक में चौसा ताप गृह परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करने की बात कही गई। स्थानीय लोगों द्वारा परियोजना के कारण उत्पन्न विस्थापन, भूमि अधिग्रहण और रोजगार संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और उनके पुनर्वास के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। आसपास के गांवों के समग्र विकास पर चर्चा सांसद चौसा ताप गृह के आसपास के गांवों के समग्र विकास को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई योजनाएं तैयार की जा रही ...