चौसा थर्मल पावर प्लांट, NH 319Aप्रभावितों के लिए महापंचायत का आयोजन
चौसा थर्मल पावर प्लांट, NHI 319A और अधिग्रहित जमीन से प्रभावित किसानों, मजदूरों, बेरोजगार नौजवानों, और खेतिहर मजदूरों के लिए एक बड़ी महापंचायत का आयोजन किया गया है। यह महापंचायत दिनांक 29 दिसंबर 2024 को पंचायत भवन, बनारपुर में आयोजित होगी।
इस महापंचायत में माननीय सांसद श्री सुधाकर जी स्वयं उपस्थित रहेंगे और प्रभावितों की मांगों पर अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा, बिहार के किसान संगठनों के कई प्रमुख नेता भी इस आयोजन में शामिल होंगे।
महापंचायत का मुख्य उद्देश्य थर्मल पावर प्लांट के संबंध में किसानों की मांगों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करना।NHI 319A परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन के रैयतों की मांगों पर चर्चा करना।सभी प्रभावितों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट करना।सभी किसान भाइयों और बहनों से अपील किया गया है की इस महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और अपनी मांगों के समाधान में भागीदार बनें।आपकी उपस्थिति इस संघर्ष को मजबूती प्रदान करेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें