धनसोई पंचायत के मुखिया और सहयोगी को एटीएम कार्ड धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार,भेजा गया जेल,छापेमारी में 17 एटीएम बरामद

 


बक्सर, 23 दिसंबर को धनसोई पंचायत के सफाई कर्मियों के वेतन से धोखाधड़ी कर अवैध रूप से रुपये निकालने के मामले में पंचायत मुखिया तुलसी साह और उनके सहयोगी मुकेश कुमार राम को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

धनसोई थाना को सफाई कर्मियों द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, मुखिया ने वेतन निकालने के नाम पर फिनो बैंक में खाते खुलवाए और उनके एटीएम कार्ड बिना अनुमति इस्तेमाल कर पांच सफाई कर्मियों के खातों से 25-25 हजार रुपये निकाले। विरोध करने पर सफाई कर्मियों को नौकरी से हटाने की धमकी भी दी गई।


इस संदर्भ में धनसोई थाना कांड संख्या 182/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामला सत्य पाया गया। पुलिस ने मुखिया और उनके सहयोगी के पास से 17 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। धनसोई थाना अध्यक्ष रविकांत प्रसाद द्वारा बताया गया कि मामले में तुलसी साह, पिता- यमुना साह, और मुकेश कुमार राम, पिता- छदू राम, थाना क्षेत्र- धनसोई, जिला- बक्सर को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से मुखिया को जेल भेज दिया गया।पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपियों को कानून के तहत सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य