बक्सर कुशल युवा कार्यक्रम संस्थानों का किया गया निरीक्षण ,जिले में संचालित कुल 45 कुशल युवा कार्यक्रम संस्थानों का निरक्षण का निर्देश

  बक्सर में सरकार के महत्वपूर्णकार्यक्रमों को त्वरित और प्रभावी रूप से लागू करने तथा प्रशासनिक कार्यों को संवेदनशील बनाने हेतु मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश पर आज जिले में कुशल युवा कार्यक्रम संस्थानों का व्यापक निरीक्षण किया गया।



बक्सर जिले में संचालित कुल 45 कुशल युवा कार्यक्रम संस्थानों के निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम की प्रगति का सतत अनुश्रवण करना, न्याय के साथ विकास सुनिश्चित करना और संस्थानों की कार्यप्रणाली की जांच करना था।



जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान संस्थानों में दी जा रही प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रशिक्षकों की उपस्थिति, युवाओं को मिलने वाली सुविधाएं और संस्थानों की कार्यकुशलता का गहन मूल्यांकन करें। साथ ही, प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास के अवसर सही ढ़ंग से मिल रहे हैं या नहीं, इसकी समीक्षा भी की जाए।


निरीक्षण के उपरांत सभी पदाधिकारियों से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के माध्यम से सरकार की मंशा कुशल युवा कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी बनाना है, जिससे युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हों और उनका भविष्य सशक्त हो सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि कार्यक्रम के लक्ष्यों को धरातल पर उतारा जा सके और युवाओं के हितों की रक्षा की जा सके।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य