बक्सर: भाजपा मंडल अध्यक्षों का सम्मान, आगामी चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

 

बक्सर रिपोर्टर/सत्य प्रकाश

बक्सर जिले के चौसा मंडल अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को सम्मानित करने के लिए चौसा के महादेवा घाट पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमर गोंड ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य नए मंडल अध्यक्षों का सम्मान और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को मजबूत बनाना था।


भाजपा ने चौसनगर मंडल अध्यक्ष पद पर सबिता देवी और चौसा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद पर प्रकाश राय को चयनित किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों ने दोनों नव नियुक्त अध्यक्षों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों ने नव निर्वाचित अध्यक्षों को 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए अहम जिम्मेदारी सौंपने की बात कही। उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ताली बजाकर इस निर्णय का समर्थन किया।बैठक 


में पार्टी की आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्षों के नेतृत्व में पार्टी चौसा मंडल में अपनी पकड़ और मजबूत करेगी।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमांशु चतुर्वेदी उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख सदस्यों में धनंजय राय, ज्ञान प्रकाश ओझा, मनोज पांडेय, निर्भय राय, अंशु पांडेय, अनिल दुबे, संध्या पांडेय, सोनू राय, शिव शंकर राय, अजय चौबे, अजीत चौधरी, मिंटू चौधरी, रवि चौबे, अरुण राय, शैलेश राय, और राजेश राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने दोनों मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं और उनसे अपेक्षा जताई कि वे पार्टी के विचारधारा और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। इस बैठक ने भाजपा के स्थानीय संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य