बक्सर जिले स्कूल रसोइयों के लिए पाक कला प्रतियोगिता ,खिचड़ी चोखा बनाने वाली समूह को मिला प्रथम पुरस्कार,बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन की पहल

 

बक्सर जिले में प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को चौसा प्रखंडों स्थित विद्यालय रसोइयों के बीच पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चौसा प्रखंड के रसोइयों के लिए यह प्रतियोगिता तिवाय मध्य विद्यालय में आयोजित की गई, जिसमें 10-10 रसोइयों की अलग-अलग टीमों ने हिस्सा लिया।निर्णायक की भूमिका में विजय प्रसादजिला स्थापना कार्यक्रम पदाधिकारी, विष्णुकांत राय , जिला कार्यक्रम रजनीश कुमार, बीइओ  ह्रषिकेश कुमार मौजूद रहे।



प्रतियोगिता के दौरान रसोइयों ने अपनी पाक कला का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न व्यंजन तैयार किए। ग्रुप ए ने जीरा चावल और आलू-सोयाबीन की सब्जी, ग्रुप बी ने पुलाव और काबुली चने का छोला, जबकि ग्रुप सी ने खिचड़ी और चोखा बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडली ने रसोइयों की रचनात्मकता, सफाई, स्वाद और पोषण मानकों के आधार पर उनके व्यंजनों का मूल्यांकन किया।


पुरस्कार और चयन प्रक्रिया


इस प्रतियोगिता में खिचड़ी चोखा बनाने वाली विजेता टीम को 2000 रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 1500 रुपये, और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 1000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल बच्चों को बेहतर गुणवत्ता का भोजन प्रदान करना है, बल्कि अन्य रसोइयों को प्रशिक्षित करना भी है।प्रथम पुरस्कार जीतने वाली टीमों को प्रखंड के अन्य स्कूलों में जाकर मध्याह्न भोजन बनाने की तकनीक और पोषण संबंधी प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान कुल 100 अंकों के आधार पर रसोइयों का चयन किया गया।


डीपीएम रजनीश कुमार द्वारा बताया गया की पाक कला प्रतियोगिता टिवाय मध्य विद्यालय में किया गया है।विभाग से निर्देश है की जिले चार प्रखंड में ये प्रतियोगिता कराये जायेंगे।एक प्रखंड के 15 विद्यालय से दो दो रसोइयो का चयन किया जाना है।तीन ग्रुप में रसोईयो को बांटकर हमारे जो विद्यालय के मेनू है उसके अनुसार भोजन बनाने की प्रतियोगिता कराया गया।100- 100 बच्चो को भोजन को खिलाया गया।उसके अलावे टीचर और निर्णायक मंडल द्वारा भी भोजन को खाकर निर्णय लिया गया। लक्ष्य एक ही है की गुणवक्ता पूर्ण खाना हर विद्यालय को मिले।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य