संदेश

बक्सर में कांग्रेस को झटका ,पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि तथागत हर्षवर्धन के साथ 50 से अधिक की संख्या पार्टी के समर्पित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने दिया त्याग पत्र

चित्र
  प्रेस वार्ता करते तथागत हर्षवर्धन  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि तथागत हर्षवर्धन ने जिले के लगभग 50से अधिक पार्टी के समर्पित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के साथ प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। जिसकी प्रति पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद को भी भेज दिए है। और कहा है की यह निर्णय मैंने गहन चिंतन एवं आत्ममंथन के बाद लिया है।बता दे की तथागत हर्षवर्धन कांग्रेस के पूर्व मंत्री के के तिवारी के बेटे है।जो 15 साल तक बक्सर में कांग्रेस कें जिला अध्यक्ष रहे है। बता दे की शुक्रवार को शहर के गोयल धर्मशाला में अपने समर्थको व पार्टी द्वारा उपेक्षित नेताओं के साथ प्रेसवार्ता आयोजित कर तथागत हर्षवर्धन ने कहा की मुझे इस बात का गर्व है की मै पीढ़ियों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिद्धांतो के साथ पार्टी की घोषित विचारधारा को आत्मसात कर पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है।  किन्तु वर्तमान बिहार प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पार्टी...

बक्सर के अजय आर्या उर्फ बिनय ने जन सूरज का थामा दामन,उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी के छोड़ा साथ, कहा मेरा एक ही लक्ष्य बक्सर प्रथम है

चित्र
  लम्बे समय से प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान को बक्सर के जन जन तक पहुँचा रहे अजय आर्या उर्फ बिनय, ने बताया कि, जिस समय वह रालोसपा नेता उपेन्द्र कुशवाहा के साथ जुड़े थे, उस समय बेहतर शिक्षा नीति लाने, केंद्रीय विद्यालय के साथ ही साथ सभी सरकारी विद्यालयों को दुरुस्त करने जैसी बक्सर के विकास से जुड़ी कई प्रस्तावों लेकर वह उनसे जुड़े थे।लेकिन मानव संसाधन मंत्री केंद्र में बनने के बाद भी उन्होंने बक्सर के लिए कुछ नही किया।अब आम जन प्रशांत किशोर के जन सुराज को एक बेहतर  विकल्प के रूप में देख रहे है।और जुड़ रहे है।उन्होंने मीडिया के समाने एलान किया की अब उनका उपेंद्र कुशवाहा के साथ कोई भी राजनीतिक संबंध नहीं है। वही उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, हम द्वैम दर्जे की राजनीति नही करते है।पहले भी हमारा सियासत का केंद्र बिंदु बक्सर का विकास था।और मरते दम तक इस पवित्र नगरी के  उत्थान के बारे में ही सोचता रहूंगा।आज क्या हालात है इस जिले का ,युवा पीढ़ी नशे के चपेट में है तो शहर को लूट का अड्डा राजनेताओं, अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियो ने बना रखा है।अब यंहा के युवा...

बक्सर में आनंद मिश्र ने कहा की अफवाहों पर ध्यान न दे मैंने किसी को समर्थन नहीं किया,आनंद मिश्र ने भाजपा प्रत्याशी पर षड्यंत्र करने का लगाया आरोप

चित्र
  बक्सर लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी आनंद मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर कहा की भाजपा उम्मीदवार मिथलेश तिवारी लगातार मेरे खिलाफ षड्यंत्र कर रहे है।झूठी अफवाह फैला मतदाताओं को  गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा की भाजपा के लोगो द्वारा मेरे फोटो विडियो को एडिटिंग कर भाजपा के समर्थन का अफवाह फैलाया जा रहा है।मैंने किसी राजनैतिक पार्टी को समर्थन नहीं किया है।मैं बक्सर की जनता के लिए चुनावी मैदान में उतर चुनाव लड़ रहा हूं।आगे भी बक्सर के लिए मेरा कदम बढ़ता रहेगा। मिथलेश तिवारी एक घटिया राजनीतीज्ञ व्यक्ति आनंद मिश्र ने कहा की मुझे पहले ही पता था मेरे खिलाफ अफवाह फैलाया जाएगा।ये बाते मैं नमांकन के बाद कई बार कह चुका हूं जो सही साबित हो रहा है।मेरी एक पुरानी तस्वीर दिखा कर लोगो को बरगलाने के काम मिथलेश तिवारी एक घटिया राजनीतीज्ञ व्यक्ति है।आगे कहा की रानाप्रताप सिंह ने अपनी मर्जी से मेरा समर्थन छोर भाजपा का वापस दामन थामा है।संघ के काफी लोगो का समर्थन मेरे साथ है।डूमराव के महराजा से मिथलेश तिवारी  की आशीर्वाद वाली तस्वीर सोशल मीडिया में डाल उनका समर्थन मिलने की बात कहन...

लोकसभा चुनाव चौसा में पूर्व मंत्री भाजपा नेत्री सुखदा पाण्डेय ने मिथलेश तिवारी के लिए मांगे वोट,

चित्र
बक्सर में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की उल्टी गीनती शुरू हो गई है। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। इसके साथ हीं जिले में स्टार प्रचारकों की सभाओं की तैयारी में भी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। जहा कड़ी धूप से बेपरवाह प्रत्याशी व उनके समर्थक गांव-गांव घूम अपने पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही है। अंशु पाण्डेय ने किया स्वागत इसी के तहत भाजपा के पूर्व मंत्री सुखदा पांडेय भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में चौसा प्रखंड के विभिन्न गांव चौसा, सरेंजा, गोसाईपुर, सोनपा, जलीलपुर, सगरा, बनारपुर, सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर  एनडीए उमिदवार के पक्ष में घर घर जाकर वोट देने का अपील की। इससे पहले वे चौसा के दुर्गा मंदिर पहुंची जहां, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अमर गोंड़, अंशु पांडेय व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

विकसित बक्सर की परिकल्पना बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिकता,अनिल चौधरी

चित्र
बक्सर बहुजन समाज पार्टी के डुमरांव कार्यालय में शुक्रवार को डुमरांव विधानसभा एवं ब्रह्मपुर विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जहां चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। वहीं बक्सर में बहन मायावती के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। इस दौरान पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा की विकसित बक्सर को बनाने के लिए इस बार बहुजन समाज पार्टी के हाथों को मजबूत करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतों से जीत कर अनिल चौधरी को दिल्ली भेजना है। वही समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बक्सर से बसपा के उम्मीदवार अनिल चौधरी ने कहा इस बार बहुजन समाज पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और समर्थक बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में गोल बंद हो चुका है। हम बाबा साहेब के विचारधारा को मानने वाले लोग हैं।  उन्होंने बक्सर के समुचित विकास, रोजगार के अवसर, बक्सर को शिक्षा का हब बनाना, किसानों के बेहतरी के लिए इस बार बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने की बात कही। मौके पर प्रदेश महासचिव संजय मंडल, प्रदेश सचिव कृपाशंकर पटेल, डुमरांव विधानसभा प्रभारी रवि सिन्हा, अध्यक्ष अनिल कु...

बक्सर के प्रसिद्ध नाथ बाबा का प्राण प्रतिष्ठा से पहले धूमधाम से किया गया नगर भ्रमण,हरहर महादेव के लगे नारे, गाजे बाजे के साथ मौजूद रहे सैकडो श्रद्धालु

चित्र
  बक्सर जिले में प्रसिद्ध नाथ बाबा मंदिर में नाथ बाबा के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनके प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। रविवार को आदि नाथ अखाड़ा द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें एक रथ पर भगवान शिव-पार्वती व शिवलिंग तथा दूसरे रथ पर नाथ बाबा जी की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। इसमें बड़ी संख्या में घोड़ा और बाइक के साथ और पैदल श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा क्षेत्र हरहर महादेव के नारों से गूंजता रहा।शाम 4 बजे के बाद यह शोभा यात्रा नाथ बाबा मंदिर चरित्रवन से शहर भ्रमण के लिए निकली हुई है। प्रतिमा नगर भ्रमण के दौरान  सबसे आगे शैव परंपरा के अनुसार भगवान भोले का त्रिशूल, अश्व और शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए उंट भी चल रहे थे। कुछ आकर्षक झांकियां भी बनाई गई थीं। शहर के लोगों ने यात्रा का स्वागत फूल-माला से किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा भी हुई।इसमें शामिल लोग हर-हर महादेव के नारे लगा रहे थे। यात्रा रामरेखा घाट, पीपी रोड के रास्ते मेन होते वापस नाथ आश्रम पहुंच गई। नाथ अखाड़ा के प्रमुख योगी शील नाथ जी बताया 13 को मंदिर में स्थापित नाथ बाबा जी की प्रतिमा का...

चौसा में घर घर लगाया लगाया जा रहा स्मार्ट मीटर,जितना रिचार्ज उतनी मिलेगी बिजली,कई लोग लगाने में आनाकानी करते दिखाई दिए

चित्र
  स्मार्ट मीटर लगाता बिजली मिस्त्री चौसा नगर पंचायत में भी बिजली उपभोक्ताओं के घर बिजली कंपनी द्वारा अब स्मार्ट मीटर लगाया जाने लगा है।हालंकि चौसा नगर पंचायत के लिए यह नई चीज है जिसको लेकर लोग लगाने में आनाकानी कर रहे है।हालंकि चौसा बाजार में बुधवार को लगभग 40 स्मार्ट मीटर लगाया गया है।जो आगे भी प्रत्येक उपभोक्ता के घर यह लगाने का कार्य जारी रहेगा।बता दे की कुल साढ़े सात हजार बिजली के कनेक्शन लेने वाले लोग है जिनके घर अब पुराने बिजली ले मीटर को हटा कर अब नया स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है।चौसा जेईई अजय कुमार द्वारा कहा गया की  बिजली बिल में अक्सर होने वाली गड़बड़ी समेत कई समस्याओं से उपभोक्ता को छुटकारा मिल जाएगा। दूसरी तरफ कई नई प्रकार की आधुनिक सुविधाओं का भी इन्हें लाभ मिलने लगेगा। नया मीटर लगाने के लिए कंपनी के द्वारा किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिसका ज्यादा बकाया पहले से होगा उसका किस्त में बंटवारा करते हुए प्रीपेड मीटर में समायोजन कर दिया जाएगा। इस स्थिति में उपभोक्ता को किस्त के अनुसार राशि जमा करनी जरूरी होगी। ऐसा नहीं करने पर उसका कनेक्शन बंद हो जाएगा। जानिए- ...