चौसा में घर घर लगाया लगाया जा रहा स्मार्ट मीटर,जितना रिचार्ज उतनी मिलेगी बिजली,कई लोग लगाने में आनाकानी करते दिखाई दिए
![]() |
| स्मार्ट मीटर लगाता बिजली मिस्त्री |
चौसा नगर पंचायत में भी बिजली उपभोक्ताओं के घर बिजली कंपनी द्वारा अब स्मार्ट मीटर लगाया जाने लगा है।हालंकि चौसा नगर पंचायत के लिए यह नई चीज है जिसको लेकर लोग लगाने में आनाकानी कर रहे है।हालंकि चौसा बाजार में बुधवार को लगभग 40 स्मार्ट मीटर लगाया गया है।जो आगे भी प्रत्येक उपभोक्ता के घर यह लगाने का कार्य जारी रहेगा।बता दे की कुल साढ़े सात हजार बिजली के कनेक्शन लेने वाले लोग है जिनके घर अब पुराने बिजली ले मीटर को हटा कर अब नया स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है।चौसा जेईई अजय कुमार द्वारा कहा गया की बिजली बिल में अक्सर होने वाली गड़बड़ी समेत कई समस्याओं से उपभोक्ता को छुटकारा मिल जाएगा। दूसरी तरफ कई नई प्रकार की आधुनिक सुविधाओं का भी इन्हें लाभ मिलने लगेगा।
नया मीटर लगाने के लिए कंपनी के द्वारा किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिसका ज्यादा बकाया पहले से होगा उसका किस्त में बंटवारा करते हुए प्रीपेड मीटर में समायोजन कर दिया जाएगा। इस स्थिति में उपभोक्ता को किस्त के अनुसार राशि जमा करनी जरूरी होगी। ऐसा नहीं करने पर उसका कनेक्शन बंद हो जाएगा।
जानिए- कौन-कौन से हैं बड़े लाभ
स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि मोबाइल रिचार्ज की तरह इसके उपभोक्ता कितना पैसा बैलेंस है, यह देख कर बिजली का कम या ज्यादा खपत कर सकते हैं। इसके रिचार्ज करने के लिए कंपनी के द्वारा एक ऐप दिया जाएगा। उपभोक्ता कितने भी ज्यादा राशि का रिचार्ज कर सकता है। बिल में गड़बड़ी और उसे जमा करने के लिए अब कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ता 24 घंटे कंपनी के सॉफ्टवेयर से जुड़े रहेंगे। इस दौरान वे किसी भी प्रकार की बिजली कनेक्शन से गड़बड़ी करेंगे तो इसकी जानकारी मुख्यालय को हो जाएगी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें