बक्सर में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान की उल्टी गीनती शुरू हो गई है। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। इसके साथ हीं जिले में स्टार प्रचारकों की सभाओं की तैयारी में भी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। जहा कड़ी धूप से बेपरवाह प्रत्याशी व उनके समर्थक गांव-गांव घूम अपने पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही है।
अंशु पाण्डेय ने किया स्वागत
इसी के तहत भाजपा के पूर्व मंत्री सुखदा पांडेय भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में चौसा प्रखंड के विभिन्न गांव चौसा, सरेंजा, गोसाईपुर, सोनपा, जलीलपुर, सगरा, बनारपुर, सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर एनडीए उमिदवार के पक्ष में घर घर जाकर वोट देने का अपील की। इससे पहले वे चौसा के दुर्गा मंदिर पहुंची जहां, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अमर गोंड़, अंशु पांडेय व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
