बक्सर में आनंद मिश्र ने कहा की अफवाहों पर ध्यान न दे मैंने किसी को समर्थन नहीं किया,आनंद मिश्र ने भाजपा प्रत्याशी पर षड्यंत्र करने का लगाया आरोप
बक्सर लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी आनंद मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर कहा की भाजपा उम्मीदवार मिथलेश तिवारी लगातार मेरे खिलाफ षड्यंत्र कर रहे है।झूठी अफवाह फैला मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा की भाजपा के लोगो द्वारा मेरे फोटो विडियो को एडिटिंग कर भाजपा के समर्थन का अफवाह फैलाया जा रहा है।मैंने किसी राजनैतिक पार्टी को समर्थन नहीं किया है।मैं बक्सर की जनता के लिए चुनावी मैदान में उतर चुनाव लड़ रहा हूं।आगे भी बक्सर के लिए मेरा कदम बढ़ता रहेगा।
मिथलेश तिवारी एक घटिया राजनीतीज्ञ व्यक्ति
आनंद मिश्र ने कहा की मुझे पहले ही पता था मेरे खिलाफ अफवाह फैलाया जाएगा।ये बाते मैं नमांकन के बाद कई बार कह चुका हूं जो सही साबित हो रहा है।मेरी एक पुरानी तस्वीर दिखा कर लोगो को बरगलाने के काम मिथलेश तिवारी एक घटिया राजनीतीज्ञ व्यक्ति है।आगे कहा की रानाप्रताप सिंह ने अपनी मर्जी से मेरा समर्थन छोर भाजपा का वापस दामन थामा है।संघ के काफी लोगो का समर्थन मेरे साथ है।डूमराव के महराजा से मिथलेश तिवारी की आशीर्वाद वाली तस्वीर सोशल मीडिया में डाल उनका समर्थन मिलने की बात कहना - निंदनीय है।जबकि उल्लेखनीय है की डूमराव के महराजा ने सोशल मीडिया में खुद अस्पष्ठि करण देते हुवे कहा है की प्राण जाए पर वचन न जाय।मैने 1 साल के अंदर काम शुरू नही किया तो मैं खुद अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा
मिथलेश तिवारी के समर्थन में अपराधी लोग सोशल मीडिया पे मेरे खिलाफ बयान बाजी कर रहे है।मेरे सांसद बनने के बाद अगर मैने 1 साल के अंदर काम शुरू नही किया तो मैं खुद अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा।मैं यहां सकारात्मक राजनीति करने आया हूं। बक्सर का विकाश करने आया हूं।भजपा उम्मीदवार के लिए भाजपा ने करोड़ों रुपए दे युवाओं को खरीदने की कोशिश की जा रही है।कुछ मेरे युवा समर्थकों को भाजपा ने पैसे देकर खरीदा।चुनाव में तैनात लोग अपनी सेहद का ख्याल रखे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें