बक्सर के प्रसिद्ध नाथ बाबा का प्राण प्रतिष्ठा से पहले धूमधाम से किया गया नगर भ्रमण,हरहर महादेव के लगे नारे, गाजे बाजे के साथ मौजूद रहे सैकडो श्रद्धालु

 



बक्सर जिले में प्रसिद्ध नाथ बाबा मंदिर में नाथ बाबा के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनके प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। रविवार को आदि नाथ अखाड़ा द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें एक रथ पर भगवान शिव-पार्वती व शिवलिंग तथा दूसरे रथ पर नाथ बाबा जी की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। इसमें बड़ी संख्या में घोड़ा और बाइक के साथ और पैदल श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा क्षेत्र हरहर महादेव के नारों से गूंजता रहा।शाम 4 बजे के बाद यह शोभा यात्रा नाथ बाबा मंदिर चरित्रवन से शहर भ्रमण के लिए निकली हुई है।




प्रतिमा नगर भ्रमण के दौरान  सबसे आगे शैव परंपरा के अनुसार भगवान भोले का त्रिशूल, अश्व और शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए उंट भी चल रहे थे। कुछ आकर्षक झांकियां भी बनाई गई थीं। शहर के लोगों ने यात्रा का स्वागत फूल-माला से किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा भी हुई।इसमें शामिल लोग हर-हर महादेव के नारे लगा रहे थे। यात्रा रामरेखा घाट, पीपी रोड के रास्ते मेन होते वापस नाथ आश्रम पहुंच गई। नाथ अखाड़ा के प्रमुख योगी शील नाथ जी बताया 13 को मंदिर में स्थापित नाथ बाबा जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव रखा गया है। महारूद्र यज्ञ प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में मंदिर परिसर में स्थापित आदि नाथ महादेव का सैकड़ों कलश से अभिषेक किया गया।


बता दे की आदिनाथ अखाड़ा के तत्वावधान में सिद्धाश्रम में गंगा किनारे चरित्रवन स्थित नाथ बाबा मंदिर में महामंडलेश्वर परम सिद्ध योगी श्री त्रिलोकीनाथ बाबा नाथ बाबा के भव्य मूर्ति की स्थापना व प्राणप्रतिष्ठा के लिए शनिवार को रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ किया गया था। जिसका पूर्णाहुति 16 मई को होना है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य