केंद्रीय बजट 2026 पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे की प्रतिक्रिया

 विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने केंद्रीय सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के गरीब, किसान, युवा, महिलाओं और मध्यम वर्ग के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।


राजकुमार  चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में और मजबूत कदम बढ़ाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बजट में किसानों के लिए सहायता योजनाओं, युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किए गए प्रावधान स्वागतयोग्य हैं। इससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।


 राजकुमार चौबे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को इस संतुलित और दूरदर्शी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य