नगर पंचायत के नरबतपुर में साही लकड़हारा नाटक का किया गया मंचन,विनोद यादव ने कलाकारों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह
चौसा नगर पंचायत में छठ महापर्व के उपलक्ष में नरबतपुर में चल रहे चार दिवसीय नाटक के अंतिम दिन साही लकड़हारा नाटक का मंचन किया गया। जहां पर नगर पंचायत प्रतिनिधि डॉ मनोज यादव के भाई ने सभी कलाकारों को शॉल फूल माला से सम्मानित कर उत्साह वर्धन का काम किया गया।जिसको लेकर नवयुवक प्रहसन मंडल चौसा नरबतपुर के कलाकारों ने इस सम्मान के लिए विनोद यादव को धन्यवाद देते हुए आगे भी आगे बढ़ने वाले नगर पंचायत के युवाओं का एसे उत्साहवर्धन करते रहे की कमाना की।
क्या है नाटक
साही लकड़हारा नाटक का मंचन को दर्शको ने काफी सराहा है।इसमें राजा भीम सेन का अभिनय करने वाले साधु सियाराम चौधरी का अभिनय देख लोग मंत्र मुग्ध हो गए थे।नाटक में दिखाया गया है की राजा का गुणगान नही करने वाली बेटी से खफा राजा ने अपनी बेटी की शादी एक कंगाल लकड़ाहारा से करा देता है।जिसके साथ बेटी खुशी खुशी पिता का धन वैभव त्याग लकड़हारा के साथ जंगल में रहने के लिए चली जाती है।लेकिन लक्ष्मी माता की भक्त होने के कारण लकड़हारा का भाग्य भी पलट जाता है।
20साल बाद फिर से जिंदा की गई परंपरा
हाइटेक मनोरंजन के इस युग में नाटक मंचन की विलुप्त परंपरा को फिर से जिंदा किया गया है। नरबतपुर में छठ पूजा के दौरान होने वाले नाटक मंचन 20 साल पहले बंद कर दिया गया।लेकिन एक बार फिर 20 साल बाद नरबतपुर के समाजिक बुजुर्ग और युवाओं ने इसे जिंदा करने का काम किया है। नाटक को लेकर युवाओं के साथ साथ 80 वर्षो के बुजुर्गो में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।जो मंच पर एक बार फिर अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें