संदेश

जनवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बक्सर के एसडीएम धीरेन्द्र कुमार मिश्रा को मिलेगा "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2024"

चित्र
  बक्सर जिले के लिए यह गौरव का क्षण है, जब अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) धीरेन्द्र कुमार मिश्रा को बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2024" के तहत "बेस्ट ईआरओ अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में उनके असाधारण योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जा रहा है। 25 जनवरी 2025 को पटना में होगा सम्मान समारोह यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर, 25 जनवरी 2025 को पटना स्थित अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस दौरान श्री मिश्रा को सम्मान स्वरूप पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया में किया गया सराहनीय कार्य धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बक्सर के निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता पंजीकरण, जागरूकता, और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई नवाचार किए। उनके नेतृत्व में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को मजबूती मिली, जिससे लोगों में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति रुचि और भागीदारी बढ़ी। उनकी इन पहलियों ने...

राहुल गांधी के आगमन पर कार्यकर्ताओं में जोश, चौसा से पटना के लिए रवाना हुए सैकड़ों समर्थक

चित्र
  चौसा,कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार आगमन को लेकर चौसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चौसा नगर पंचायत से कांग्रेस नेता राजा रमन पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता निजी साधनों से पटना के लिए रवाना हुए। पटना रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से "राहुल गांधी जिंदाबाद" के नारे लगाए। चौसा बारे मोड़ पर एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखा गया। राजा रमन पांडे, राजा चौबे, रामप्रवेश दुबे, बृमेश्वर दुबे सहित कई नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना संकल्प दोहराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी के इस दौरे से पार्टी को नई दिशा मिलेगी और वे संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी बिहार दौरे के दौरान पार्टी हित में बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो संगठन को नई मजबूती देगा। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए यह दौरा मील का पत्थर साबित होगा। राज रमन पांडे ने कहा, "हमारा प्रयास है कि कांग्रेस को बिहार ...

अनुसूचित बस्तियों में पहुंचकर ईओ ने स्वयं बांटा कंबल, मानवता को लोगों ने सराहा

चित्र
  लगातार गिर रहे पारे के बीच नगर परिषद डुमरांव की मानवता सामने आई है। नगर परिषद डुमरांव के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार और नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर अजय राय ने पुराना भोजपुर की अनुसूचित बस्तियों में पहुंचकर संयुक्त रूप से कंबल वितरण का कार्य किया है। ठंड से कपकपा रहे अनुसूचित बस्ती के लोगों को जब कंबल मिला तो लोग कंबल पाकर भावुक हो गए और कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार के साथ ही अजय राय को भी धन्यवाद दिया। बता दे कि ईओ की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुकी है। बता दें कि सभी वार्ड पार्षदों को कंबल का वितरण किए जाने के बावजूद अनुसूचित बस्ती के ये लोग कंबल वितरण योजना के लाभ से वंचित रह गए थे। कार्यपालक पदाधिकारी को जैसे ही सूचना मिली कि ऐसी अनुसूचित बस्तियों में जरूरतमंद लोग अभी इस योजना का लाभ लेने से अछूते हैं, ईओ स्वयं इन अनुसूचित बस्तियों में कंबल लेकर प्रधान सहायक दुर्गेश कुमार के साथ पहुंचे और ऐसे असहायों को कंबल का वितरण किया। इस दौरान करीब 100 लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाले कंबल का वितरण किया गया। ईओ ने कहा कि जरूरतमंदों को कंबल का लाभ मिले इसकी सतत मॉनिटरिंग की जा रह...

भव्य कलश यात्रा के साथ,सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुभारंभ

चित्र
सात  दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर गुरुवार को इटाढ़ी में भव्य जल यात्रा निकाली गई। सुबह के करीब 11:00 बजे गाजे बाजे एवं घोड़े के साथ जल यात्रा प्रारंभ की। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा कलश के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए ठोरा नदी में जलभरी की गई। इसके बाद कलश के साथ यज्ञ स्थल पर आकर कलश स्थापित किया। इसके साथ ही साथ दिवसीय संगीत में कथा भी प्रारंभ हो गया। कथा व्यास के रूप में आचार्य रणधीर ओझा जी जल यात्रा में मौजूद थे।    कथा के पहले दिन बक्सर वाले मामाजी के कृपापात्र आचार्य श्री रणधीर ओझा ने श्रीमद्भागवत कथा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि बिनु परतीती होई नहीं प्रीति अर्थात माहात्म्य ज्ञान के बिना प्रेम चिरंजीव नहीं होता, अस्थायी हो जाता है। धुंधकारी चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मसात कर लेें तो जीवन से सारी उलझने समाप्त हो जाएगी। द्रौपदी, कुन्ती महाभागवत नारी है। कुन्ती स्तुति को विस्तारपूर्वक समझाते हुए परीक्षित जन्म एंव शुकदेव आगमन की कथा सुनाई। पश्चात गौकर्ण की कथा सुनाई गई। ओझा जी महाराज ने कहा कि भगवान की ल...

बक्सर उत्थान को लेकर राजकुमार चौबे ने आवाज किया बुलंद, कहा की बक्सर की खोई हुई पहचान को लायेंगे वापस,सांसद विधायक पर साधा निशाना

चित्र
    बक्सर जिले में गुरुवार की शाम पहुंचे महर्षि विश्वामित्र सेना के राष्ट्रिय संयोजक राजकुमार चौबे ने बक्सर उत्थान को लेकर आवाज बुलंद करने का काम किया है।साथ ही उन्होंने बक्सर के सांसद और विधायक पर निशाना साधते हुए बक्सर का अभी तक उपेक्षित होने का जिम्मेवार ठहराया है।उन्होंने कहा की हम सभी के लिए शर्म की बात है की बक्सर रामरेखा घाट जैसे प्रमुख घाट पर जहां लाखो श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचते है।वहां महिलाओ के लिए ना चेंजिंग रूम की व्यवस्था है और ना ही यूरीन डिस्चार्ज की व्यवस्था।उन्होंने कहा हमारा मकसद सिर्फ एक है बक्सर की खोई हुई पहचान को वापस लाना।जिसके लिए जरूरत पड़ने पर चरण बध तरीके से लड़ाई लड़ी जाएगी। राजकुमार चौबे ने कहा की बक्सर का महत्व अयोध्या की तरह है।लेकिन यहां अभी तक जितने भी प्रतिनिधि हुए है।उन्होंने सिर्फ बक्सर वासियों को छलने का  कार्य किया है।जिसके कारण भगवान राम की कर्म स्थली आजादी के 75 साल बाद भी उपेक्षित है।बक्सर के एक निजी होटल में मीडिया वार्ता के दौरान  कहा की बक्सर नेतृत्व बिहिन है।यहां के जनप्रतिनिधियों को बक्सर के धार्मिक और ऐतिहासिक स...

नगर संकीर्तन के माध्यम से सनातन संस्कृति का प्रचार

चित्र
  मुसाफिरगंज स्थित श्री श्री राधा मदनमोहन मंदिर द्वारा सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। यह संकीर्तन मंदिर के अध्यक्ष मनोहर दास प्रभु की अध्यक्षता में निकाली गई। नगर संकीर्तन रामरेखा घाट से प्रारंभ होकर मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार होते हुए पुनः रामरेखा घाट पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा के साथ भक्तों ने कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण प्रसादम् वितरित किया गया। भक्तों के उत्साह और भक्ति भाव ने वातावरण को संगीतमय और आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित मुकुंद सनातन ने अंग्रेजी नववर्ष को महज एक तारीख बताया और कहा कि भारतीय नववर्ष चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। उन्होंने सनातन संस्कृति के महत्व को समझाते हुए लोगों को भारतीय परंपराओं और त्यौहारों को अपनाने का संदेश दिया। इस संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त शामिल हुए। इनमें अध्यक्ष मनोहर दास प्रभु, विनय प्रभु, वीरेंद्र कश्यप, मुकुंद सनातन, रोहित यादव, तुलसी चौधरी, पप्पू चौधरी, सं...

कर्म सेवा सहयोग एकता मंच द्वारा चुन्नी में असहायों के बीच कम्बल वितरित कर ठंड में राहत पहुंचाने का प्रयास

चित्र
  बक्सर जिले के चुन्नी में बुधवार को  नए वर्ष के  पावन अवसर पर कर्म सेवा सहयोग एकता मंच द्वारा स्थानीय गांव में एक शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सैकड़ों असहाय और विधवा महिलाओं को कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के सरपंच वीरबहादुर सिंह ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा, "ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है।" सरपंच ने मंच के कार्यों की सराहना करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की। शिविर में उपमुखिया धर्मेंद्र यादव, उप सरपंच अक्षय कुमार, वार्ड सदस्य श्यामनारायण खरवार, पंच सदस्य कयामुद्दीन, भोला चौबे, दिनेश राजभर, राकेश यादव, सुरेन्द्र पासवान, अरमान राईन, जितेंद्र खरवार और छेदी सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शिविर के माध्यम से समाज में गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया गया। स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। नववर्ष पर आयोजित यह पहल न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बनी, बल्कि समाज के लिए सेवा का एक उदाहरण प्रस्तुत किया।