चौसा में समाजसेवी गोरख पाण्डेय ने तीन मरीजों को निश्चय किट का किया वितरित

 

चौसा में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चौसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समाजसेवी गोरख पाण्डेय ने तीन मरीजों को निश्चय किट का वितरण किया। गोरख पाण्डेय, जो चौसा के युवा समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं, लगातार स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।



निश्चय किट का महत्व


निश्चय किट में पोषण से जुड़ी सामग्री होती है, जो टीबी मरीजों के स्वास्थ्य सुधार में मददगार साबित होती है। टीबी जैसी बीमारी के इलाज के दौरान पौष्टिक आहार की अहम भूमिका होती है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह किट मरीजों को दी जाती है।गोरख पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य वर्ष 2025 तक देश से टीबी जैसी घातक बीमारी को खत्म करना है। उन्होंने बताया कि "स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है और समाज के हर वर्ग को इसके लिए जागरूक होना जरूरी है।"



स्थानीय लोगों का समर्थन


इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी डॉ विमल कुमार और स्थानीय लोग में विक्की पाण्डेय, गोविंद पाठक,टुनटुन पाण्डेय आदि लोग मौजूद थे। मरीजों और उनके परिजनों ने गोरख पाण्डेय के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल से टीबी के मरीजों को न सिर्फ पोषण बल्कि मानसिक सहयोग भी मिलता है।बता दे की चौसा में गोरख पाण्डेय का यह कदम समाज के लिए एक प्रेरणा है। उनके द्वारा किए गए इस कार्य से अन्य लोगों को भी टीबी मरीजों की मदद करने और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान में योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य