सुन नही सकती लेकिन अपनी नृत्य से मोहामन,डीएम ने किया सम्मानित

 

विश्व दिव्यांग दिवस पर बक्सर नगर भवन में  कार्यक्रम



बक्सर जिला के नगर भवन में मंगलवार की शाम बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस समारोह  का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बक्सर जिले के डीएम अंशुल अग्रवाल में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।मौके पर आंख से दिव्यांग बच्चो द्वारा डीएम अंशुल अग्रवाल को पौधा और साला दे स्वागत किया गया।वही डीएम द्वारा भी सभी छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर कान नही सुनने वाली छात्राओं ने अद्भुत नृत्य प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। सुनने में असमर्थ ये बच्चियां अपनी भाव-भंगिमा और आत्मविश्वास से ऐसा माहौल बना गईं कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अधिकारी (डीएम) अंशुल अग्रवाल ने शिरकत की। उन्होंने बच्चियों के हुनर की जमकर प्रशंसा की और उन्हें पुरस्कृत किया। डीएम ने अपने संबोधन में कहा, "ये बच्चियां हमारी समाज की प्रेरणा हैं। उनकी मेहनत और हौसले को सलाम है।"


कार्यक्रम के दौरान बच्चियों ने एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें सामाजिक मुद्दों पर आधारित नृत्य और सांस्कृतिक झलकियां शामिल थीं। उनकी हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।विद्यालय की वार्डन ने बताया कि इन बच्चियों को लंबे समय से इस विशेष कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चियों का उत्साह और समर्पण देखना बेहद प्रेरणादायक था।


कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों की क्षमताओं और हुनर को समाज के सामने लाना और उन्हें प्रोत्साहित करना था। डीएम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा की किसी ने किसी कारण से दिव्यांग है उनकी उपस्थिति दर्ज की गई है।बहुत ही उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हमारे बच्चो ने किया।बिलकुल ही कबीले तारीफ है। मैने सभी के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।हमलोग उम्मीद करते है की बेहतर समावेशी और सतत,समाज की ओर बढ़े जिसमे दिव्यांग जानो को भी मुख्य धारा से जोड़े उनकी अधिक से अधिक सहभागिता हो।डीएम ने कहा की ऐसे कार्यक्रम न केवल दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज को उनकी क्षमताओं को पहचानने का अवसर भी देते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य