बक्सर के रामपुर में सड़क जाम और आगजनी मामले में 20 नामजद और 150 अज्ञात पर एफआईआर, पुलिस जांच में जुटी

 


बक्सर पैक्स चुनाव के दौरान रामपुर में बक्सर-मोहनिया मुख्य सड़क जाम करने और आगजनी के मामले में राजपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर चौसा के प्रभारी सीओ उदय मिश्रा के आवेदन पर दर्ज की गई, जिसमें अचार संहिता उल्लंघन, सरकारी काम में बाधा, सड़क जाम, टायर जलाकर आगजनी जैसे आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर में 20 नामजद और 150 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

बता दे की चौसा प्रखंड में 26 नवंबर को पैक्स चुनाव के दौरान रामपुर में मतदान शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया। पैक्स प्रत्याशी नवीन राय ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष आशीष राय और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुख्य सड़क को चार घंटे से अधिक समय तक जाम कर दिया। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री परेशान रहे, और चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर भी समस्या उत्पन्न हो गई।स्थिति नियंत्रण से बाहर जाती देख प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया।

क्या बोले अधिकारी

चौसा के प्रभारी सीओ उदय मिश्रा ने बताया कि बिना सूचना के सड़क जाम करने से न केवल आम जनता को परेशानी हुई, बल्कि सरकारी कार्यों में बाधा भी उत्पन्न हुई। इसके अलावा, चुनाव के दौरान लागू आचार संहिता का भी उल्लंघन हुआ। इसको लेकर राजपुर थाना में आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की गई।राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सीओ के आवेदन के आधार पर नवीन राय, मो. दिलाशाद, विनोद राय, अजय राय, जीतेश राय, कुंदन खरवार समेत 20 लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा, 150 अज्ञात लोगों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है, और नामजद आरोपियों की संख्या बढ़ भी सकती है।पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच तेज कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोषियों को चिन्हित कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य