तत्कालीन सिविल सर्जन डा. अरुण कुमार श्रीवास्तव के सेवानिवृत होने पर मंगलवार को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिक्तिसकों वे स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चौसा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डा. चंद्रमणी विमल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जहा सेवानिवृत सिविल सर्जन डा. अरुण श्रीवास्तव को अंगवस्त्र, बुके व गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया गया। वही, डा. श्रीवास्तव इस पल को देख भावुक हो गए। जहा चौसा पीएचसी के निर्माण से लेकर सीएचसी के प्रारम्भ तक लंबे समय से सेवा दी है।
इस मौके पर उपस्थित चिकित्सकों ने उनके कार्यकाल व स्वभाव का बखान किया। मौके पर उपस्थित बीडीओ अशोक कुमार ने उनके कार्यकाल के बखान करते हुए कहा डा श्रीवास्तव जीवट आदमी थे वे किसी भी परिस्थिति से घबराते नही थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रभारी के रूप में हो चाहे सिविल सर्जन का दायित्व बखूबी निभाया।
वही प्रभारी चिकित्सक डा. विमल ने कहा डा. श्रीवास्तव एक अच्छे व बेहतर डॉक्टर रहे है। वह अपने कार्यकाल में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के तहत कार्य किये। चाहे वे मरीज हो या स्वास्थ्य कर्मी सभी को आदर सम्मान करते थे। अन्य उपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके कार्यकाल का गुणगान किया गया। वही, डा. श्रीवास्तव ने अपने भावुक क्षण में सबको सम्मान करते हुए कहा कोई भी समयकाल हो सभी का सहयोग रहा है चाहे छोटा कर्मी हो या चिकित्सक सभी को मिलाकर कार्य करने से कोई भी संस्था आसानी से चलाई जा सकती है। वे सभी का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर डा. अखिलेश कुमार, डा. मणिपाल, डा. अतहर अली, डा दिनेश कुमार, डा. असदुल्ला,डा जयप्रकाश भारती, डा नूर आलम, जिला डीसीएम हिमांशु सिंह, जिला एमिनी राजकुमार,अमित अंकुर, शशि शेखर, धीरेंद्र कुमार ओझा, बीएचएम सन्नी कुमार, अमरेंद्र कुमार,अनिल कुमार चौबे, झुना बाबा, नितिन कुमार राय, हिमांशु, बीसीएम मंजू कुमारी आशा, एएनएम आदि स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

