नगर पंचायत के नरबतपुर में मुझे इंसाफ चाहिए नाटक का किया गया मंचन
बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत के नरबतपुर में नवयुवक प्रहसन मंडल के युवाओं द्वारा मुझे इंसाफ चाहिए समाजिक नाटक मंचन किया गया।जिसे देखने के लिए आसपास के के गांव के हजारों की संख्या पुरुष महिला देर रात तक बैठे रहे।यह नाटक छठ पूजा के उपलक्ष्य में छठ पूजा के बाद शुरू किया गया है जो तीन दिन तक चलेगा।शनिवार की रात मुझे इंसाफ चाहिए नाटक का मंचन किया गया।यह नाटक का मंचन डायरेक्टर नरबतपुर निवासी छट्ठू यादव और बीरबल चौधरी के नेतृत्व में किया गया।वही उद्घाटन गांव के वैसे वृद्ध लोगो से कराया गया जिनकी उम्र 85 से ऊपर हो गई है और जिनके सानिध्य में एसे सामाजिक कार्य की शुरुआत किया गया था।
छठ्ठू यादव द्वारा बताया गया की मनुष्य के भीतर नफरत, क्रोध, लालच, दूसरों की जिन्दगी में दखल देने व अहंकार की जो रावण जैसीगलत आदत और प्रवृत्ति है उसे समाप्त कर बुद्ध, कबीर तथा विवेकानंद की भांति सबको प्रकाशित करने वाले नूत रेप पर इंसान बनने की जरूरत है। ने कहा की नाटक से सद्गुणों को जीवन पढ़ें,आत्मसात करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा की 50 साल तक छठ के बाद सामाजिक नाटक का मंचन होते आ रहा है।लेकिन बीच में 10 साल तक स्थगित कर दिया गया था।लेकिन युवाओं को उत्साह को देखते हुए 2024 में फिर से इसकी शुरुआत की गई है।बता दे की इस नाटक को देखने के लिए नगर पंचायत के आधा दर्जन गांव के महिला पुरुष देर रात तक मौजूद रहे।मार्मिक नाटक के बीच बीच में दर्शको को गुदगुदाने के लिए कामेडी का भी मंचन किया गया जिसे देख दर्शक लोट पोट होते दिखाई दिए।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें