बक्सर में 26 नवंबर को किसानो का विशाल चेतावनी रैली, डीएम को मांग पूरी करने का देंगे अल्टीमेटम

 

बक्सर:संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा देश व्यापी किसानों एवं मजदूरों का विशाल चेतावनी रैली को सफल बनाने और सरकार को अल्टीमेटम देने के लिए बनारपुर पंचायत भवन पर मुन्ना तिवारी की अध्यक्षता में आज एक विशाल किसान समागम का आयोजन किया गया। जहां सर्वप्रथम किसान नेता अशोक तिवारी की नृशंष हत्या पर रोष  व्यक्त किया,उनके मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट खड़ा होकर मौन धारण उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 


किसान समागम को संबोधित करते हुए किसान नेता दिनेश कुमार ने किसानों को ललकारते हुए कहा की किसानों का विशाल कारवां एक बार फिर गुनहगारों को 26 नवंबर को बक्सर जिला समाहर्ता के समक्ष एक विशाल चेतावनी रैली के द्वारा अपनी मांगों का अल्टीमेटम देगा। उन्होंने कहा कि अशोक तिवारी की हत्या पर अनुमंडलाधिकारी एवं एस डी पी ओ बक्सर की गलत ब्यानी से साफ स्पष्ट है कि इस हत्या की साजिश में वे भी शामिल हैं।किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह ने किसान समागम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार एक सुनीयोजित  साजिश के तहत किसान नेता अशोक तिवारी की हत्या की गई।उसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन से इस कांड की सही जांच की उम्मीद लोगों को नहीं है।इसलिए सरकार अविलंब एसआईटी गठित कर उच्च न्यायालय की निगरानी में इसकी गहण जांच हो, ताकि इस कांड के साजिशकर्ता और हत्यारा कोई बच नहीं पाए।



उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को किसानों का विशाल कारवां कृष्ण की तरह अपने10 सूत्री मांगों को लेकर जिला समाहर्ता के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार को अल्टीमीटर देंगे।यदि जल्द हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो किसानों का सब्र का बांध टूटेगा और किसान एवं मजदूर मजबूर होकर करो या मरो की लड़ाई में कुदेंगे। किसान नेता राम प्रवेश सिंह ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की अनुमंडल अधिकारी बक्सर और एसडीपीओ बक्सर में साजिश के तहत मुझे गिरफ्तार कर हत्या करने के लिए साजिश रची थी मगर भगवान का शुक्र है कि उनका साजिश नाकाम हो गया। किसान समागम को किसान नेता चंदन यादव,शैलेश राय, सियाराम यादव,शिवजी सिंह आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन घनश्याम चौधरी ने की।

                  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य