चौसा में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन भी किया गया पैक्स के लिए नामांकन,अध्यक्ष पद के लिए 11 लोगो ने किया नमांकन,

 





पहले चरण में होने वाले पैक्स के चुनाव को लेकर कराए जा रहे नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को चौसा प्रखंड के सभी आठ पैक्स के लिए अध्यक्ष पद पर वर्तमान पैक्स समेत कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा गया। जबकि, सदस्य पद पर 33 ने नामांकन का पर्चा भरा। तरह चौसा प्रखंड के आठ पैक्स के लिए अब तक अध्यक्ष पद पर 24 व सदस्य पद के लिए 41 कुल 65 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन किया गया। अभी जबकि, बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन बाकी है।




प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि चौसा प्रखंड के विभिन्न आठ पैक्सों में मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 प्रत्याशियों में रामपुर पैक्स से गायत्री राय व नवीन राय, सरेंजा पैक्स से वर्तमान शशिभूषण राय, पलिया पैक्स से हिरामन कुमार, जलीलपुर पैक्स से भोला साह, सिकरौल पैक्स से अनिता देवी, चुन्नी से उर्ज़ेश राय समेत 11 ने नामांकन किया। जबकि, सदस्य पद पर कुल 33 नामांकन किये गए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य