कृतपुरा में गंगा आरती में पहुंचे हजारों श्रद्धालु,गंगा को साफ रखने का लिया संकल्प
गंगा आरती के मुख्य यजमान व व्यवस्थापक शिव गोविंद राय। वैदिक मंत्रोंचार से संपन्न हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा की सफाई के लिए, नमामि गंगे की परिकल्पना को सत्य एवं साकार करना ही था। सभी तटवासियों ग्राम वासियों ने संकल्प लिया कि हम कभी गंगा में कूड़ा कचरा नहीं डालेंगे और दूसरे को भी प्रेरित करेंगे।
मंडल अध्यक्ष सोनू राय ने कहा की उक्त पूनीत कार्य का मार्गदर्शक परमपूज्य संत श्री अशोक मिश्रा जी रामचरित्र मानस वो भागवत कथा ब्यास के संरक्षण में सम्पन्न हुआ, जिसमें शिवानंद राय, गुड्डू राय,अभय राय, खड्गधारी शर्मा, प्रेमशंकर राय,बाबूनन्दन राय, अशोक राय,के साथ लक्ष्मीपुर,बलुआ,रामजिआवनगंज,कमरपुर,बलिरामपुर,कम्हरिया,मिश्रवलिया के हजारों श्रद्धालु भाग लिये।
सोनू राय ने कहा की गंगा के प्रति जागरूकता का यह इस घाट पर पांचवा वर्ष है। यह भी संकल्प लिया गया कि प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम चलते रहेगा। इस अवसर पर बसावन साहनी, राजू, करण, सरपंच, सहित रामजियावन गंज के संपूर्ण लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। अन्य उपस्थित लोगों में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र प्रजापति, तथा सभी वार्ड के सदस्य गण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें