छठ महापर्व को लेकर डीएम ने चौसा में नाव से किया घाट का निरक्षण, महादेवा घाट से रानी घाट तक स्थिति का लिया जायजा,सुरक्षित छठ को लेकर दिया गया निर्देश

 बिहार का प्रसिद्ध लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारी जोरों पर है।वही दुसरी तरफ छठ व्रतियों को घाट पर सुरक्षा और व्यवस्था देने को लेकर जिला प्रशासन कमर कस लिया है।जिसको लेकर आज बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल एवं सदर एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा,चौसा बीडीओ अशोक कुमार, ,नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार,के साथ नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद   प्रतिनिनिधि और वार्ड पार्षद मौजूद रहे। बक्सर डीएम  अपने वाहन से महादेवा घाट पहुंचे जहां मोटर वोट से चौधरी घाट,बजार घाट,पाण्डेय घाट,थाना घाट, बारेमोड घाट उसके बाद रानी घाट पहुंचे जहां नाव से उतरकर घाट का जायजा लिया।



डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा की 4 नवम्बर से नहाय खाय के साथ से छठ महापर्व की शुरुवात हो जाएगी।गंगा का जलस्तर इस बार 60 मीटर के आसपास पहुंच गया था।जिसके कारण घाट पर काफी काम करने की अवश्यकता है।इसके अलावे घाट पर पहुंचने वाले जो अप्रोच मार्ग है ।उसपर लाइटिंग और माइकिंग की जो सुविधा करने का निर्देश दिया गया है।इसके साथ ही साफ सफाई को लेकर भी नगर पंचायत से कहा गया है।



डीएम ने कहा की नगर पंचायत घाट का निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के अधिकारी और नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद भी मौजूद है।जिसमे राय ली गई है।घाट पर नगर पंचायत के स्तर से और जिला प्रशासन की तरफ से भी व्यवस्थाएं की जाएगी।छठ पूजा समिति भी अपने स्तर से कुछ व्यवस्थाएं करेंगी। उद्देश्य यही है की पूरे हर्ष उल्लास के साथ सुरक्षित वातावरण में छठ महापर्व मनाया जाना चाहिए।उद्देश्य यह भी है की बीना घटना के था पर्व सम्पन्न हो।














टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुसूचित जनजाति राज्य आयोग के सदस्य ने की समीक्षा बैठक, कई विभागों को दिए निर्देश

बक्सर के डॉ. जगनारायण मिश्र का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, चौसा नगर का नाम किया रोशन

चौसा स्वास्थ्य केंद्र में नई रोगी कल्याण समिति का गठन, चंदा देवी बनीं सदस्य